खेल » सोनाक्षी सिन्हा से बिना इजाजत लिए लगाई फोटो, गुस्से में लगाई फटकार, बोलीं- हटाओ वरना…

सोनाक्षी सिन्हा से बिना इजाजत लिए लगाई फोटो, गुस्से में लगाई फटकार, बोलीं- हटाओ वरना…

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

सोनाक्षी सिन्हा ने ई-कॉमर्स ब्रांड्स पर बिना इजाजत उनकी तस्वीरें इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

सोनाक्षी सिन्हा से बिना इजाजत लिए लगाई फोटो, लगाई फटकार, बोलीं- हटाओ वरना...सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी तस्वीरों के गलत इस्तेमाल पर गुस्सा जाहिर किया है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने ऑनलाइन ब्रांड्स पर अपनी तस्वीरों के बिना इजाजत इस्तेमाल करने का गंभीर आरोप लगाया है. ‘दहाड़’ फेम एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस मुद्दे को उठाते हुए नाराजगी जाहिर की. उन्होंने ई-कॉमर्स ब्रांड्स को उनकी निजी सोशल मीडिया तस्वीरों को बिना इजाजतलत इस्तेमाल को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि वह खुद ऑनलाइन शॉपिंग करती हैं और ऐसे में जब उन्होंने अपनी सोशल मीडिया फोटोज कई वेबसाइट्स पर बिना इजाजत और बिना राइट्स के इस्तेमाल होते देखीं तो उन्हें झटका लगा.

सोनाक्षी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर नाराजगी जाहिर करते हुए एक लंबा पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर इस पर तुरंत नहीं हटाया गया तो वह एक्शन लेने के लिए मजबूर हैं.

‘बिना इजाजत के मेरी तस्वीरें इस्तेमाल हो रही हैं’

गुस्सा जाहिर करते हुए उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर लिखा- ‘मैं अक्सर ऑनलाइन शॉपिंग करती हूं. मैंने देखा कि मेरी तस्वीरें कई ब्रांड वेबसाइट्स पर इस्तेमाल हो रही हैं. बिना उपयोग के अधिकार या अनुमति के लिए एक साधारण अनुरोध के…यह कैसे स्वीकार्य है?’

Sonakshi Sinha, Sonakshi Sinha News, Sonakshi Sinha Films, Sonakshi Sinha Ista Story, Sonakshi Sinha slams online brands, 
sonakshi sinha anger, सोनाक्षी सिन्हा गुस्सा, सोनाक्षी सिन्हा ब्रांड गुस्सा, क्यों भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा का पोस्ट.

सोनाक्षी ने दे डाली धमकी

उन्होंने आगे लिखा- ‘जब कोई आर्टिस्ट आपका आउटफिट या ज्वेलरी पहनकर तस्वीर पोस्ट करता है तो आपको पूरा क्रेडिट दिया जाता है. लेकिन उन ही तस्वीरों को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर डालना? ये तो हद हो गई. इसे नैतिक रखें, मेरी तस्वीरें तुरंत हटाइए, वरना मैं ब्रांड्स के नाम लेकर बोलूंगी.’ सोनाक्षी का यह बयान न केवल उनकी निजता के उल्लंघन को उजागर करता है, बल्कि डिजिटल युग में कॉपीराइट और अनैतिक उपयोग के खिलाफ एक मजबूत आवाज भी उठाता है.

आखिरी बार भाई कुश की फिल्म में नजर आईं सोनाक्षी

आपको बता दें कि सोनाक्षी हाल ही में अपने भाई कुश एस सिन्हा की डायरेक्ट की हुई सुपरनैचुरल ड्रामा फिल्म ‘निकिता रॉय’ में नजर आई थीं. 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर पर ठंडा रिस्पॉन्स मिला. फिल्म ने सिर्फ 1.51 करोड़ रुपये की कमाई की. इससे पहले, उन्होंने संजय लीला भंसाली की नेटफ्लिक्स सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ (2024) में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए खूब तारीफ बटोरी. अब वह अपनी प्रशंसित वेब सीरीज ‘दहाड़’ के सीक्वल की तैयारी में जुटी हैं.

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

सोनाक्षी सिन्हा से बिना इजाजत लिए लगाई फोटो, लगाई फटकार, बोलीं- हटाओ वरना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी