Last Updated:
saiyaara movie box office collection: रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘सैयारा’ ने साल 2025 में बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने का काम किया है. इस मूवी के सामने बड़े-बड़े सुपरस्टार की 9 फिल्में पस्त हो गईं.

नई दिल्ली. अहान पांडे और अनीत पड्ढा की फिल्म ‘सैयारा’ ने साल 2025 में इतिहास रच दिया. 7 हफ्ते में मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की. देश-दुनियाभर में ‘सैयारा’ ने बिजनेस के मामले में 550 करोड़ के आकड़े को पार कर लिया. इस मूवी ने 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है.

वैसे यह 600 करोड़ क्लब में फिल्म में एंट्री मारने से थोड़ी पीछे रह गई. इसके बावजूद अहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ ने कई बड़े सितारों की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया. (फोटो साभार: Sacnilk)

रोमांटिक ड्रामा ‘सैयारा’ ने 7 हफ्तों में भारत में 329.25 करोड़ नेट की कमाई की. इससे यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक की 14वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है. (फोटो साभार: Sacnilk)

इसने सलमान खान की ‘सुल्तान’ (300 करोड़ करोड़), संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावत’ (302 करोड़ रुपये) और कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ (260 करोड़) जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. (फोटो साभार: Sacnilk)

विदेशों में ‘सैयारा’ ने 19.5 मिलियन डॉलर (लगभग 162 करोड़) की कमाई की. यह अपने आपमें एक बड़ा रिकॉर्ड है, क्योंकि इस मूवी में न कोई बड़ा हीरो और ना ही टॉप हीरोइन. कहानी, लीड स्टारकास्ट की दमदार परफॉर्मेंस और गानों ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना दिया. (फोटो साभार: Sacnilk)

सैयारा फिल्म ने वर्ल्डवाइड टोटल 570 करोड़ रुपये का ग्रोस कलेक्शन किया है, जिससे यह विक्की कौशल की ‘छावा’ के बाद साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बन गई है. (फोटो साभार: Sacnilk)

हाल ही में ‘सैयारा’ ने बड़ी सफल फिल्मों को पीछे छोड़ा है, जिनमें ‘डंकी’ (455 करोड़), ‘टाइगर जिंदा है’ (558 करोड़) और ‘ब्रह्मास्त्र’ (431 करोड़) शामिल हैं. साथ ही सैयारा ने आमिर खान की ‘3 इडियट्स’ (460 करोड़) और शाहरुख खान की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ (422 करोड़) जैसी ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों को धूल चटा दी है. (फोटो साभार: Sacnilk)

दिलचस्प बात है कि ‘सैयारा’ भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली लव स्टोरी फिल्म बन गई है, जिसने शाहिद कपूर की ‘कबीर सिंह’ को पछाड़ दिया. इस मूवी का लाइफटाइम कलेक्शन 377 करोड़ रुपये रहा है. ‘सैयारा’ का डायरेक्शन मोहित सूरी ने किया है. (फोटो साभार: Sacnilk)
September 05, 2025, 08:40 IST





