मनोरंजन » सैफ अली खान या फिर करीना कपूर, किसने सबसे पहले किया था प्यार का इजहार? बेबो ने दिया जवाब

सैफ अली खान या फिर करीना कपूर, किसने सबसे पहले किया था प्यार का इजहार? बेबो ने दिया जवाब

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

बॉलीवुड के सबसे रॉयल कपल सैफ अली खान और करीना कपूर की केमिस्ट्री हमेशा चर्चा में रहती है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि उनके बीच प्यार की पहल किसने की और सबसे पहले ‘आई लव यू’ किसने बोला, तो बेबो ने बड़े ही बेबाक अंदाज में इसका जवाब दिया. करीना ने हंसते हुए बताया कि शायद वो वही थीं, जिन्होंने पहले अपने दिल की बात कही थी. उन्होंने मजाक में यह भी जोड़ा कि सैफ काफी जेंटलमैन हैं और उन्हें शर्मिंदा नहीं करना चाहते, इसलिए वो चुप हैं.

ख़बरें फटाफट

सैफ या फिर करीना, किसने पहले किया था प्यार का इजहार? बेबो ने दिया जवाबZoom

सैफ अली खान और करीना कपूर ने साल 2012 में रचाई थी शादी.

वोग इंडिया के साथ बातचीत के दौरान पूछा गया कि क्या वे मूड के हिसाब से गहने खरीदते हैं या किसी खास मौके पर, तो करीना ने बताया कि पति सैफ अली खान उन्हें अक्सर जन्मदिन और सालगिरह पर जूलरी गिफ्ट करते हैं. इस पर सैफ ने कहा कि वह करीना की किसी बड़ी उपलब्धि या कामयाबी का जश्न मनाने के लिए भी उन्हें गहने देना पसंद करते हैं.

सैफ अली खान ने दिया मजेदार जवाब

बातचीत के दौरान जब सवाल आया कि अगर कभी दुनिया में अगर जॉम्बीज का हमला हो जाए तो दोनों में से कौन जिंदा बच पाएगा? इस पर सैफ ने तपाक से कहा, ‘मैंने तो जॉम्बी फिल्म (गो गोवा गॉन) की है, तो जाहिर है मैं ही बचूंगा. लेकिन फिक्र मत करो, मैं तुम्हारी और पूरे परिवार की रक्षा जरूर करूंगा. सैफ की यह बात सुनकर करीना हंस पड़ीं और मजाकिया अंदाज में कहती हैं- उम्मीद तो यही है.

पहले किसने किया था प्यार का इजहार?

जब बात इस पर आई कि आखिर दोनों में से किसने पहले आई लव यू कहा था, तो करीना ने हंसते हुए कहा, ‘शायद वो मैं ही थी. सैफ बस मुझे शर्मिंदा नहीं करना चाहते, इसलिए वो इस बारे में ज्यादा नहीं बोल रहे, पर सच तो यही है कि पहल मैंने ही की थी’. सैफ ने भी बड़े प्यार से करीना की बात का समर्थन किया. हालांकि, एक्टर ने कहा कि उन्हें अब ठीक से याद नहीं कि किसने पहले कहा था.

सैफ अली खान ने करीना को बताया फूड एक्सपर्ट

मजाक-मजाक में जब पूछा गया कि किसका सेंस ऑफ ह्यूमर थोड़ा अजीब है, तो करीना ने तुरंत सैफ का नाम ले लिया. वहीं, रेस्तरां में खाना ऑर्डर करने की बात आई तो सैफ ने खुलासा किया कि टेबल पर पूरी फैमिली के लिए खाना करीना ही ऑर्डर करती हैं. सैफ ने करीना की तारीफ करते हुए उन्हें फूड एक्सपर्ट बताया और कहा कि अलग-अलग तरह के खाने की उन्हें इतनी अच्छी समझ है कि मैं यह काम उन्हीं पर छोड़ देता हूं.’

14 साल पहले हुई थी सैफ अली खान-करीना कपूर की शादी

बताते चलें कि सैफ अली खान और करीना कपूर साल 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे. इन दोनों की लव स्टोरी साल 2008 में फिल्म टशन के सेट से शुरू हुई थी, जहां काम करते-करते दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे. आज सैफ और करीना दो बेटों तैमूर अली खान जेह के माता-पिता हैं. करीना से पहले सैफ की शादी अमृता सिंह से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे हैं. उनके नाम सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

homeentertainment

सैफ या फिर करीना, किसने पहले किया था प्यार का इजहार? बेबो ने दिया जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी