Last Updated:
सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती ने 28 दिन जेल में बिताए. हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने जेल में नागिन डांस किया. मार्च 2025 में CBI ने रिया को क्लीन चिट दे दी है.
रिया चक्रवर्ती NCB की कार्रवाई के बाद लगभग 28 दिन जेल में रही थीं. रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में एनडीटीवीसे बात करते हुए अपनी जेल की यादें और परिवार पर पड़े गहरे असर को शेयर किया. उन्होंने बताया कि जेल में बिताए 28 दिनों में उन्होंने सह-कैदियों के साथ मानवीय रिश्तों का महत्व समझा और बेल मिलने पर उनके लिए ‘नागिन डांस’ किया.
जेल में किया नागिन डांस
परिवार पर पड़ा गहरा असर
रिया ने माना कि यह केस न सिर्फ उनके लिए बल्कि उनके परिवार के लिए भी बहुत भारी रहा. उन्होंने कहा, ‘लोग कहते थे कि वो तुम्हारी वजह से नहीं रहे. मुझे पता था मैंने कुछ गलत नहीं किया. लेकिन जब CBI ने क्लीन चिट दी, तब भी मैं खुश नहीं हो पाई. खुशी सिर्फ इस बात की थी कि मेरे माता-पिता की इज्जत बच गई. मगर हम अब पहले जैसे बेफिक्र परिवार नहीं रहे.’
गम और गमगीन सफर
क्या है सुशांत सिंह राजपूत केस
14 जून 2020 को 34 साल के एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे. इसके बाद पूरे देश में सनसनी मच गई. सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया था. मामला ED, NCB और फिर CBI तक पहुंचा. एनसीबी ने रिया और उनके भाई शोविक पर सुशांत को मारिजुआना सप्लाई करने का आरोप लगाते हुए सितंबर 2020 में गिरफ्तार किया था. हालांकि, बॉम्बे हाई कोर्ट ने एनसीबी के इस सिद्धांत को खारिज कर दिया और रिया को जमानत दे दी. मार्च 2025 में, सीबीआई ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट में सुशांत की मौत को आत्महत्या बताया और रिया को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया.

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
September 23, 2025, 09:03 IST





