Last Updated:
कंगना रनौत, बॉलीवुड की उन चंद एक्ट्रेसेस में शामिल हैं जिन्होंने अपने दम पर 250 करोड़ी फिल्म दी है. ‘तनु वेड्स मनु’ की बात हो, या फिर ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ या ‘क्वीन’ की. कंगना रनौत ने कई बेहतरीन फिल्में दी हैं, लेकिन कई ऐसी फिल्में भी रही हैं जिन्हें एक्ट्रेस ने ठोकर मार दी थी. साल 2016 में एक ब्लॉकबस्टर फिल्म आई थी जिसे बॉलीवुड क्वीन ने सिर्फ हीरो की वजह से ठुकरा दिया था.

साल 2016 में सलमान खान की एक फिल्म आई थी जिसमें अनुष्का शर्मा उनके अपोजिट थी. इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर लागत से 7 गुना ज्यादा कमाई की थी, लेकिन अनुष्का इस मूवी के लिए कभी भी मेकर्स की पहली पसंद नहीं थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kanganaranaut)

ये फिल्म सुल्तान थी. रेसलर की जिंदगी पर आधारित सुल्तान लगभग 90 करोड़ के बजट में बनी थी. फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए दुनियाभर में 623.33 करोड़ रुपए का कलेक्शन दर्ज किया था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kanganaranaut)

देशभर के सिनेमाघरों में फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया और ये सबसे तेजी से 200 करोड़ कमाने वाली फिल्म थी. इसके साथ ही सुल्तान के नाम और भी कई रिकॉर्ड्स थे. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kanganaranaut)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए कंगना रनौत मेकर्स की पहली पसंद थीं. आईएमडीबी रिपोर्ट के अनुसार कंगना रनौत ने आदित्य चोपड़ा से कहा था कि वो किसी खान के साथ काम नहीं करना चाहती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंगना की ऐसी टिप्पणी सुमकर आदित्य काफी नाराज हो गए थे. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kanganaranaut)

फिल्म सुल्तान के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने आरफा के रोल के लिए मृणाल ठाकुर के नाम पर भी विचार किया था. वो चाहते थे कि सुल्तान में मृणाल ठाकुर, सलमान खान के अपोजिट नजर आएं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kanganaranaut)

मृणाल ठाकुर ने सुल्तान के दौरान जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन कर लिया था. वो काफ वजन कम कर चुकी थीं जिसकी वजह से उन्होंने रेसलर के रोल को ठुकरा दिया.

आखिरकार फिल्म अनुष्का शर्मा की झोली में जा गिरी. उन्हें आरफा के रोल में काफी पसंद किया गया था. अनुष्का और सलमान की केमिस्ट्री ने पर्दे पर तहलका मचा दिया था. ‘सुल्तान’ के गानों ने भी ज्यूकबॉक्स पर धूम मचा दी थी. सलमान खान और अनुष्का स्टारर फिल्म सुल्तान, आमिर खान स्टारर दंगल के बाद आई थी. दोनों ही फिल्मों की थीम भी काफी मिलती जुलती थी जिसको लेकर उस वक्त विवाद छिड़ा था. लेकिन इसका फिल्म की कमाई पर कोई खास असर नहीं पड़ा था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम kanganaranaut)
August 22, 2025, 11:50 IST





