Last Updated:
आवारा कुत्तों को शेल्टर होम भेजने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कई बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना की. अब डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आवारा कुत्तों के सप…और पढ़ें
राम गोपाल वर्मा ने आवारा कुत्तों के सपोर्टर्स को जमकर खरी-खोटी सुनाई. नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली एनसीआर में आवारा कुत्तों पर लगाम लगाने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए सभी स्ट्रीट डॉग्स को शेल्टर होम भेजने का फैसला सुनाया. कोर्ट के इस फैसले के बाद दिल्ली के सभी डॉग लवर्स एक साथ आ गए और कोर्ट के फैसले की खिलाफत कर डाली. सोशल मीडिया पर भी डॉग लवर्स ने इसके खिलाफ आवाज उठाते हुए कुत्तों को शेल्टर होम भेजने के फैसले की आलोचना की. जाह्नवी कपूर और वरुण धवन सहित कई नामी बॉलीवुड सितारों ने भी इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए.
अब फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने इस मामले में कोर्ट के फैसले का सपोर्ट करते हुए डॉग लवर्स को खरी-खोटी सुनाई. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए आवारा कुत्तों के सपोर्ट करने वाले डॉग लवर्स को अंधा और बहरा कहता हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई. वो अपने पोस्ट में लिखते हैं, उन सारे बेवकूफ डॉग लवर्स के लिए जिन्हें मैं डॉग हेटर लगता हूं…मैं बस इतना कहना चाहता हूं.क्या इतने अंधे, बहरे और ब्रेनडेड हो कि सीसीटीवी वीडियो में बच्चों को काटते, और मारते हुए नहीं देख सकते.
राम गोपाल वर्मा ने किया सुप्रीम कोर्ट का सपोर्ट
To all those DUMB DOG LOVERS out there, who think I am a DOG HATER , I say this..
Are you so blind, deaf and brain-dead that you can’t see children being bitten , mauled and killed on CCTV videos all over the place ?Can’t you f…ing read the official reports on exploding…





