Last Updated:
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को शेल्टर में भेजने का आदेश दिया है. मनोज बाजपेयी ने संतुलित राय रखी, जबकि कई बॉलीवुड स्टार्स ने विरोध किया.
मनोज बाजपेयी का आया बयान इसी बीच अभिनेता मनोज बाजपेयी ने एक संतुलित राय रखी है. उन्होंने कहा कि कुत्तों को सड़क पर नहीं, बल्कि अच्छे घरों में होना चाहिए और लोगों को भी सुरक्षित महसूस करने का हक है.
शेल्टर बनाने के लिए दिए निर्देश
कई बॉलीवुड स्टार्स ने इस आदेश का विरोध किया है. जान्हवी कपूर, वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ, रवीना टंडन, भूमि पेडनेकर, जॉन अब्राहम, वीर दास, चिन्मयी श्रीपदा, सिद्धार्थ आनंद और अदिति गोवित्रीकर ने सोशल मीडिया पर इसे क्रूर और अव्यावहारिक बताया है. जान्हवी और वरुण ने इसे “बेजुबानों के साथ अत्याचार” कहा और नसबंदी व टीकाकरण की वकालत की.
जॉन अब्राहम ने लिखा था मुख्य न्यायाधीश को पत्र
दूसरी तरफ, फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा और एक्टर रणदीप हुड्डा ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का समर्थन किया. वर्मा का कहना है कि मानव जीवन को प्राथमिकता दी जानी चाहिए और आवारा कुत्तों से बच्चों को खतरा है. रणदीप हुड्डा ने भी इसे बड़ा समाधान बताया.
New Delhi,New Delhi,Delhi
August 18, 2025, 15:40 IST





