Last Updated:
बॉलीवुड का वो सुपरस्टार जिसने माता-पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए फिल्मों में कदम रखा, लेकिन उनकी जैसी सफलता हासिल नहीं कर पाया. ये एक्टर अपने विवादों की वजह से खबरों में बने रहते थे. बैड बॉय इमेज की वजह वो…और पढ़ें
एक्टर फिल्मों में अपने पिता जैसी सफलता हासिल नहीं कर पाए. पिता सुनील दत्त के निर्देशन में बनी फिल्म रॉकी से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले संजय दत्त को करियर की शुरुआत में ही शराब और नशे की लत लग गई थी. वो इस दलदल में ऐसा डूबते चले गए थे कि उन्होंने अपना करियर और बनी-बनाई इमेज चौपट कर ली थी. एक्टर के यूं तो शराब के नशे में धुत रहने के कई किस्से हैं, लेकिन एक ऐसा किस्सा है जहां वो अपने अपने ही पिता के प्रतिद्वंदी का चुनाव प्रचार करने पहुंच गए थे.
पिता सुनील के प्रतिद्वंदी का प्रचार करने पहुंचे थे संजय दत्त

संजय दत्त और सुनील दत्त
सुनील शेट्टी ने खोली संजय की पोल
सुनील शेट्टी ने बताया, ‘सुनील दत्त कांग्रेस से लड़ रहे थे. इन्हें एक दोस्त का फोन आया कि मेरा चुनाव प्रचार करने आ जा और इन्होंने तुरंत हां कर दी’. इस बारे में अपना पक्षा रखते हुए संजू बाबा कहते हैं, ‘मैं भूल गया था कि वो मेरे ही पिताजी के खिलाफ खड़ा था’.
सुनील दत्त ने बेटे के दोस्त को लगाई थी फटकार
‘हेरा फेरी’ फेम सुनील कहते हैं कि वो भी संजय दत्त के साथ उस दोस्त के चुनाव प्रचार में चले गए था. अब जैसे ही ये बात सुनील दत्त तक पहुंची उन्होंने उन्हें घर बुलाकर कहा कि बेटा थोड़ा मेरा भी ध्यान रखना. शेट्टी साहब कपिल के शो पर बताते हैं कि वो मन में सोच रहे थे कि जब आपके बेटे ने ही नहीं सोचा,तो मैं क्या ही सोचूं.
New Delhi,New Delhi,Delhi
September 01, 2025, 16:26 IST





