Last Updated:
Himachal News: स्वतंत्रता दिवस पर सोलन में स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने 85 साल की महिला की गुहार को दरकिनार किया, जिससे महिला भड़क गई. प्रशासन ने म्यूजिक सिस्टम की आवाज बढ़ाकर स्थिति संभाली.
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोलन के ठोडो मैदान में जिला स्तरीय समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सोलन. हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्वतंत्रता दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल की बेरुखी देखने को मिली. 85 साल के मंत्री से गुहार लगाने आई महिला को धनी राम शांडिल ने पहले तो दरकिनार कर दिया और मुंह फेर कर वह कलम चलाते रहे. फिर बाद में बात ज्यादा बढ़ती देख महिला की बातों पर सिर हिलाते रहे. इस दौरान बुजुर्ग महिला भड़क गई और फिर अपनी भड़ास निकाली. हालांकि, प्रशासन ने किरकिर होने से बचने के लिए म्यूजिक सिस्टम की आवाज तेज कर दी, ताकि मौके पर मौजूद लोगों तक गुस्साई पूर्व विधायक की पत्नी की आवाज दब जाए.
दरअसल, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोलन के ठोडो मैदान में जिला स्तरीय समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान कुल्लू के आनी से 5 बार विधायक रहे ईश्वर दास की पत्नी मौके पहुंची और स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल और अर्की के कांग्रेस विधायक संजय अवस्थी पर भड़क गई.

महिला को ले जाती हुई पुलिस.
महिला का कहना था कि उनके पति 92 वर्ष के हैं, इसलिए उन्हें घर द्वार स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की व्यवस्था की जाए. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पहले को महिला को इन्नोर किया, लेकिन फिर उनकी तरफ महिला की बातों पर सिर हिलाते दिखे. उधर, मंत्री के साथ मौजूद एक शख्स पूर्व विधायक की पत्नी को शांत करते हुए दिखे और कहा कि उन्होंने अपना नंबर उनकी अप्लीकेशन पर लिखा है.
सोलनः हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री शांडिल और MLA पर भड़की पूर्व विधायक की पत्नी, घर पर ही 92 साल के पति का चाहती थी इलाज….मंत्री ने पहले इग्नोर किया..फिर सिर हिलाते दिखे. पुलिस ने जीप में पकड़कर घर छोड़ा.#HimachalPradesh #shimla #Solan pic.twitter.com/RSPejNHQ7Z





