Last Updated:
200 करोड़ रुपये के मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिज को 30 करोड़ रुपये का कस्टमाइज्ड हेलिकॉप्टर गिफ्ट किया. सुकेश ने वैलेंटाइन डे पर जेल से इमोशनल लेटर भेजा जिसमें अपनी फीलिंग्स जाहिर कीं. उन्होंने दावा किया किया वह जैकलीन को बहुत मिस कर रहे हैं.

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडीज के नाम लिखा लव लेटर. (फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)
मुंबई. दिल्ली की जेल से कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया है कि उन्होंने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज को करीब 30 करोड़ रुपये का कस्टमाइज्ड हेलिकॉप्टर गिफ्ट किया है. इसके साथ ही उन्होंने जैकलीन के नाम एक इमोशनल लेटर भी भेजा है. सुकेश दिल्ली की मंडोली जेल में 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बंद हैं. सुकेश ने वैलेंटाइन डे पर हाथ से लिखा हुआ एक नोट भेजकर इस महंगे गिफ्ट की जानकारी दी. अपने लेटर में उन्होंने जैकलीन को “बोट्टा बोम्मा” (खूबसूरत गुड़िया) कहकर संबोधित किया.
सुकेश चंद्रशेखर ने लिखा, “बेबी, मैंने तुम्हारे लिए एक खास गिफ्ट का इंतजाम किया है, जो तुम्हारी रानी जैसी शख्सियत के लायक है.” उन्होंने बताया कि यह गिफ्ट एक कस्टमाइज्ड एयरबस एच-सीरीज हेलिकॉप्टर है. उन्होंने इस हेलिकॉप्टर के इंटीरियर्स खास तौर पर जैकलीन के नाम के शुरुआती अक्षर जेएफ के साथ डिजाइन किए गए हैं.
सुकेश चंद्र ने यह भी दावा किया कि यह हेलिकॉप्टर उन लग्जरी चीजों में शामिल है, जिनमें एक यॉट और एक जेट भी शामिल हैं, जो वह पहले ही जैकलीन को गिफ्ट कर चुके हैं. एयरबस एच-सीरीज में कई मॉडल्स आते हैं, जिनकी कीमत अलग-अलग होती है. छोटे सिंगल इंजन वाले H125 की कीमत करीब 3 मिलियन डॉलर (लगभग 27.17 करोड़ रुपये) है. बड़े और एडवांस्ड हेलिकॉप्टर जैसे H225 की कीमत 30 मिलियन डॉलर से ज्यादा हो सकती है.
एच-सीरीज के अलग-अलग हेलीकॉप्टर की अलग-अलग प्राइज रेंज
इस रेंज के अन्य पॉपुलर मॉडल्स में H135 (करीब 6 मिलियन डॉलर), H145 (लगभग 12 मिलियन डॉलर) और H160 (14 से 20 मिलियन डॉलर के बीच, कस्टमाइजेशन के हिसाब से) शामिल हैं. अपने वैलेंटाइन डे के मैसेज में सुकेश ने जैकलीन के लिए अपनी फीलिंग्स बयां कीं. उन्होंने लिखा, “जब पूरी दुनिया वैलेंटाइन डे की रौशनी में नहा रही है, तब तुम्हारे बिना सब अधूरा लगता है. मेरा दिल इतनी शिद्दत से तुम्हें याद करता है कि शब्दों में बयां करना मुश्किल है. आज हर धड़कन मुझे हमारे बीच की दूरी का एहसास कराती है और हर सांस में तुम्हारा नाम है.”
सुकेश चंद्रशेखर ने बयां की अपनी फीलिंग्स
सुकेश चंद्रशेखर ने लिखा, “यहां मैं इन ठंडी दीवारों और लोहे की सलाखों के बीच तुमसे दूर हूं, तुम्हें वैसे ही मिस कर रहा हूं जैसे कोई रेगिस्तान में भटक रहा हो. तुम्हारी मुस्कान, तुम्हारा स्पर्श, तुम्हारी हंसी, हर पल मेरे ख्वाबों में गूंजती है. बेबी, मैं तुम्हें इतना मिस करता हूं कि शब्द भी कम पड़ जाते हैं.”
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
Mumbai,Maharashtra
February 15, 2026, 13:03 IST





