Last Updated:
Portugal Gangwar: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पुर्तगाल में फायरिंग करवाई. यह फायरिंग विरोधी गुट प्रिंस और रोमी के ठिकानों पर की गई. इस बात की जानकारी बिश्नोई के गुर्गे रणदीप मलिक ने सोशल मीडिया के माध्य…और पढ़ें
बिश्नोई के साथी ने घटना की जानकारी दी. (File Photo)कॉल का जवाब नहीं दिया तो…
रणदीप मालिक ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि उसने रॉमी और प्रिंस के ठिकाने पर फायरिंग करवाई. कहा गया कि दोनों पुर्तगाल में गैंग का दूसरा नंबर का काम कर रहे थे. पोस्ट में चेतावनी दी गई कि कॉल का जवाब नहीं मिला तो गोली चलाई जाएगी. विशेषज्ञों के अनुसार लॉरेंस गैंग का एलायंस 2024 और 2025 में विदेशी धरती पर कई बड़े कांड कर चुका है. कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर दो फायरिंग की घटनाएं, सोनू चिट्ठा की हत्या और आतंकी सुक्खा दूनी की हत्या इसी गैंग से जुड़ी बताई जाती हैं.

NIA का इनामी है रणदीप
इसके अलावा पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल और एपी ढिल्लो के कनाडा स्थित घरों पर फायरिंग और आगजनी की घटनाओं में भी लॉरेंस गैंग का हाथ बताया गया. अमेरिका के कैलिफोर्निया में ड्रग्स माफिया सुनील यादव की हत्या में भी लॉरेंस गैंग के साथ रोहित गोदारा गैंग की जिम्मेदारी सामने आई. पुर्तगाल की ताजा फायरिंग में भी NIA के इनामी रणदीप मालिक की सक्रिय भूमिका रही. इन घटनाओं में जिन लोगों को निशाना बनाया गया, उनमें अंकित भादू शेरेवाला, जितेन्द्र गोगी मान ग्रुप, गोल्डी ढिल्लों, काला राणा, आरजू बिश्नोई, शुभम लोंकार और साहिल दुहान हिसार शामिल हैं.
पुलिस नहीं कर पा रही कंट्रोल
विशेषज्ञों का कहना है कि भारतीय गैंगस्टर अब सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने नेटवर्क के माध्यम से वर्चस्व कायम करने और विरोधियों को निशाना बनाने की रणनीति अपना रहे हैं. इन घटनाओं से यह भी स्पष्ट होता है कि स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के लिए ऐसे अपराधों को नियंत्रित करना चुनौतीपूर्ण हो गया है. सामाजिक और राजनीतिक रूप से भी इन कांडों का असर नजर आता है क्योंकि यह विदेशों में भारतीय समुदाय और कलाकारों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बन चुका है.

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें
September 03, 2025, 19:11 IST





