Last Updated:
बॉलीवुड का हाईएस्ट पेड सिंगर अब प्लेबैक सिंगिंंग से संन्यास ले चुका है. इंडस्ट्री में सफलता की बुलंदियों को छूने वाले अरिजीत सिंह असल जिंदगी में सादगी की मिसाल हैं. उन्होंने खूब नाम और शोहरत कमाया लेकिन वो आज भी पश्चिम बंगाल में अपने घर में रहते हैं.

सिंगर करोड़ों के मालिक हैं.
नई दिल्ली. जब भी दिल टूटने, प्यार में डूबने या जिंदगी की भावनाओं को आवाज देने की बात आती है, तो सबसे पहले जिस नाम की याद आती है, वो अरिजीत सिंह हैं. पूरी दुनिया को अपनी आवाज का दीवाना बनाने वाले अरिजीत सिंह असल जिंदगी में सादगी की मूर्त हैं. करोड़ों का मालिक ये सिंगर आज भी जियागंज के अपने पुराने घर में रहता है और जमीन पर बैठकर सादगी से हमारी और आपकी तरह ही हाथों से दाल और चावल खाते हैं. 27 जनवरी को अरिजीत सिंह ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर सभी को हैरान कर दिया था. उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया जिसके बाद लाखों दिल टूट गए. सिंगर ने कहा था कि वो प्लेबैक सिंगिंग से रिटायर हो रहे हैं, लेकिन संगीत से उनका रिश्ता टूटा नहीं है.
पश्चिम बंगाल के जियागंज में रहने वाले अरिजीत सिंह के परिवार की कहानी संघर्ष से सफलता की मिसाल है. सिंगर का परिवार 1947 में भारत और पाकिस्तान के विभाजन के बाद इंडिया आया था. सिंगर के पिता सुरिंदर सिंह ने टेलीग्राफ के साथ बात करते हुए अपने परिवार के बारे में बताया था. उन्होंने कहा था कि उनका पुश्तैनी घर लाहौर के पास था.
अरिजीत सिंह
लाहौर से आया था अरिजीत सिंह का परिवार
अरिजीत सिंह के पिता ने कहा था, ‘हमारा पुश्तैनी घर लाहौर के पास था. बंटवारे के बाद, मेरे पिता और उनके तीन भाई लालगोला आ गए’. बंटवारे के दौरान बेघर हुए अनगिनत परिवारों की तरह, सिंह परिवार को भी सब कुछ छोड़ना पड़ा. कपड़े का व्यापार करने वाले इस परिवार ने अपनी जिंदगी की नए सिरे से शुरुआत की. लालगोला से वे आगे जाकर जियागंज पहुंचे और नदी के किनारे बस गए.
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में किया बसेरा
उनके कुछ रिश्तेदारों ने उस इलाके में अपना ठिकाना बनाया, जिसे बाद में पंजाबीपाड़ा के नाम से जाना गया. यहां सिख समुदाय ने एक गुरुद्वारा बनाया, जो धीरे-धीरे आध्यात्मिक और सामाजिक केंद्र बन गया. अरिजीत सिंह के पिता इसी गुरुद्वारे में कीर्तन करते थे.
अपने दशकों लंबे करियर के दौरान अरिजीत सिंह ने हिंदी, बंगाली, मराठी, तेलुगु समेत कई भाषाओं में गाना गाया है. उन्होंने 300 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए हैं जिसमें एड शीरन के साथ उनकी जुगलबंदी भी शामिल है. अरिजीत सिंह बॉलीवुड के सबसे महंगे सिंगर्स में शुमार हैं और न्यूज18 शोशा की रिपोर्ट के अनुसार वो हर साल करीबन 70 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं. सिंगर के कुल नेटवर्थ 414 करोड़ रुपए है.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
New Delhi,New Delhi,Delhi
March 02, 2026, 10:15 IST





