भारत » साहिबगंज में मंदिर-मस्जिद की जमीन को लेकर विवाद, लोग बोले- समय से नहीं सुलझा तो अयोध्या जैसे बढ़ सकती है बात

साहिबगंज में मंदिर-मस्जिद की जमीन को लेकर विवाद, लोग बोले- समय से नहीं सुलझा तो अयोध्या जैसे बढ़ सकती है बात

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

sahibganj local news: साहिबगंज के नवाबडेढ़ी सैदबाजार में मंदिर-मस्जिद की जमीन को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए. हिंदू पक्ष की तरफ से शामिल लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में कई ऐतिहासिक मस्जिद और मंदिर मौजूद ह…और पढ़ें

नहीं सुलझा तो बढ़ेगी बात! साहिबगंज में मंदिर-मस्जिद की जमीन को लेकर विवादR_JH_PANNC1896_SAHIBGANJ_DATE_23AUG_SLUG_831_DO_SAMUDAY_AAMNE_SAMNE
पवन कुमार रॉय/साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल अंचल क्षेत्र में आने वाले नवाबडेढ़ी सैदबाजार में शुक्रवार को मंदिर-मस्जिद की जमीन से जुड़ा एक विवादित मामला सामने आया है. यहां जमीन को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए और विवाद इतना बढ़ गया कि स्थिति बवाल में बदल गई. मौके पर सूचना मिलते ही राजमहल थाना की पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया. फिलहाल विवादित जमीन से जुड़े कागजात थाने में मंगवाकर मामले की जांच की जा रही है.

इस पूरे मामले में हिंदू पक्ष के लोगों का कहना है कि विवादित स्थल पर पहले से अर्धनिर्मित मंदिर और मस्जिद मौजूद थे. उनका आरोप है कि हाल के दिनों में मंदिर को तोड़कर वहां मस्जिद बना दी गई. इतना ही नहीं अब उस जगह को जबरन घेरने का प्रयास किया जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी कई बार इस तरह की कोशिश की गई है.

हिंदू पक्ष की तरफ से शामिल लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में कई ऐतिहासिक मस्जिद और मंदिर मौजूद हैं, जो मुगलकालीन काल के हैं और सभी जमीनें अनावादी श्रेणी में आती हैं. हिंदू समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया की संबंधित पक्ष को मानो किसी का संरक्षण प्राप्त हो गया है और वे अनावादी जमीन को हड़पकर मस्जिद बनाने की फिराक में हैं. इसमें शामिल हिंदू पक्ष के कुछ लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस मामले को सुलझाया नहीं गया तो आगे चलकर यह अयोध्या के राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद जैसा हो सकता है.

इधर मुस्लिम समुदाय का कहना है कि विवादित जमीन रैयती है और उस पर उनका हक बनता है. दोनों पक्ष अपने-अपने दावे पर अड़े हुए हैं. पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण करते हुए शांति बनाए रखने की अपील की है. अब प्रशासनिक जांच के बाद ही वास्तविक तथ्य सामने आ पाएगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homejharkhand

नहीं सुलझा तो बढ़ेगी बात! साहिबगंज में मंदिर-मस्जिद की जमीन को लेकर विवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी