प्रेम रोग के बाद ऋषि कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे की जोड़ी सुपरहिट हो गई थी. हर कोई दोनों को साथ देखने के लिए बेकरार हुए थे. दोनों ने आगे चलकर कई फिल्मों में साथ में काम किया था. इसमें से एक फिल्म थी जमाने को दिखाना है. नासिर हुसैन की फिल्म का एक गाना था Are Hoga Tumse Pyara Kaun. जिसमें ऋषि कपूर ट्रेन की छत पर चढ़ गए थे. उदास बैठीं पद्मिनी कोल्हापुरे के लिए गाना गाते थे. अपने प्यार का इजहार करते हैं. मगर एक्ट्रेस मुंह फेर लेती है और अपनी चिंता में डूबी रहती है. इस गाने को शैलेंद्र सिंह और आर.डी बर्मन ने बनाया था. ये गाना तो ब्लॉकबस्टर था लेकिन जमाने को दिखाना है कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी.
खेल
»
सादगी की मूरत पद्मिनी कोल्हापुरे के लिए ट्रेन की छत पर चढ़ गए ऋषि कपूर, दे डाला ब्लॉकबस्टर गाना
सादगी की मूरत पद्मिनी कोल्हापुरे के लिए ट्रेन की छत पर चढ़ गए ऋषि कपूर, दे डाला ब्लॉकबस्टर गाना
Facebook
Twitter
WhatsApp





