विदेश » साजिश या संयोग! थाईलैंड में 17वें फ्लोर से गिरकर मरा अरबपति, एक्स-वाइफ से चल रहा था ₹5 करोड़ का विवाद

साजिश या संयोग! थाईलैंड में 17वें फ्लोर से गिरकर मरा अरबपति, एक्स-वाइफ से चल रहा था ₹5 करोड़ का विवाद

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

थाईलैंड के एक अपार्टमेंट के 17वें फ्लोर से गिरकर एक शख्स की मौत हो गई. पुलिस की जांच में पता चला कि वह शख्स फैशन कंपनी के मालिक ग्रिफिथ्स हैं. वे ₹31,000 करोड़ी ऑनलाइन फैशन शॉपिंग कंपनी एएसओएस (ASOS) कंपनी के को-फाउंडर हैं. पुलिस उनके इस रहस्यमयी मौत के कारणों की पता लगाने में जुटी हुई है.

थाईलैंड में 17वें फ्लोर से गिरकर मरा अरबपति, X-वाइफ से था ₹5 करोड़ का विवादZoom

17वें गिरकर बिजनेस टाइकून की हुई मौत. (सोशल मीडिया)

थाईलैंड के सबसे खूबसूरत शहरों में एक पटाया का पूरी दुनिया के न्यूज चैनलों में चल रहा हूं. एक हाई-राइज अपार्टमेंट की 17वीं मंजिल से गिरकर एक ब्रिटिश अरबपति की मौत हो गई. मरने वाले शख्स की पहचान क्वेंटिन ग्रिफ़िथ्स के रूप में हुई है. उन्होंने साल 2000 में दुनिया की दिग्गज ऑनलाइन फैशन कंपनी ASOS की नींव रखी थी. जिस अपार्टमेंट से वे गिरे, वहां वे अकेले रह रहे थे. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. उनकी मौत के पीछे की कड़ियां उनकी पूर्व थाई पत्नी के साथ चल रहे एक कड़वे कानूनी विवाद से जुड़ती नजर आ रही हैं.

पटाया पुलिस के अनुसार, घटना 9 फरवरी की है. इसकी गंभीरता को देखते हुए जांच अब और तेज कर दी गई है. ग्रिफ़िथ्स का शव उनके अपार्टमेंट के ठीक नीचे जमीन पर मिला. आपातकालीन सेवाओं ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन गिरने के प्रभाव के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी.

जबरदस्ती एंट्री को कोई साइन नहीं

जांचकर्ताओं का कहना है कि अपार्टमेंट के अंदर किसी भी तरह की हाथापाई या तोड़फोड़ के कोई निशान नहीं मिले. कमरा अंदर से बंद था और सीसीटीवी फुटेज में भी किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश के संकेत नहीं मिले हैं. हालांकि, पुलिस ने गलत काम की संभावना से पूरी तरह इनकार नहीं किया है. विस्तृत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने में अभी कई महीनों का समय लग सकता है.

₹5 करोड़ चोरी का आरोप

ग्रिफिथ्स की मौत के पीछे की सबसे बड़ी वजह उनकी थाई एक्स-वाइफ के साथ चल रहे विवाद को माना जा रहा है. उनकी पूर्व पत्नी ने उन पर एक शेयरिंग कंपनी से £500,000 (लगभग ₹5.2 करोड़) चोरी करने का आरोप लगाया था. ग्रिफिथ्स के परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया, ‘यह एक असली रहस्य है. संदिग्ध परिस्थितियों शब्द का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन अभी तक कुछ भी साफ नहीं है.’

पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं

पिछले साल ग्रिफिथ्स को इस मामले में गिरफ्तार भी किया गया था. उन पर जाली दस्तावेजों के जरिए कंपनी की जमीन और शेयर बेचने के आरोप थे. हालांकि, ग्रिफ़िथ्स ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया था और पूछताछ के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था. मौत के समय भी यह जांच जारी थी, जो शायद उन पर भारी मानसिक दबाव बना रही थी.

विज्ञापन की दुनिया से अरबों के साम्राज्य तक

क्वेंटिन ग्रिफ़िथ्स ने साल 2000 में निक रॉबर्टसन और एंड्रयू रेगन के साथ मिलकर As Seen On Screen (ASOS) लॉन्च किया था. यह कंपनी देखते ही देखते £3 बिलियन (₹31,000 करोड़ से अधिक) की ग्लोबल रिटेलर बन गई. प्रिंसेस ऑफ वेल्स और मिशेल ओबामा जैसी हस्तियां ASOS के डिजाइन पहन चुकी हैं. ग्रिफ़िथ्स ने 2010 में शेयर बेचकर £15 मिलियन कमाए थे और 2013 में उन्हें एक और बड़ा वित्तीय लाभ मिला था. उन्होंने बाद में अपने अकाउंटेंट्स पर गलत टैक्स सलाह देने के लिए मुकदमा भी किया था, जिसमें उनका दावा था कि उन्हें ₹40 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ.

दो शादियां और थाईलैंड

लंदन में जन्मे ग्रिफ़िथ्स 2007 के आसपास थाईलैंड चले गए थे. पहली पत्नी से तलाक के बाद उन्होंने एक थाई महिला से शादी की थी, जिनसे उनका एक बेटा और एक बेटी है. लेकिन यह शादी भी कुछ साल पहले टूट गई और विवाद अदालत तक पहुंच गया.

About the Author

authorimg

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी