Last Updated:
Actor Vishal Sai Dhanshika Photos : साउथ सिनेमा एक्टर विशाल ने सगाई कर ली है. उनकी मंगेतर एक्ट्रेस साई धनशिका हैं. एक्टर ने ये सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए फैंस को खुशखबरी दी. कपल की तस्वीरें वायरल हो …और पढ़ें
दोनों सितारों की उम्र में 12 साल का फासला है. (फोटो साभार : Instagram@saidhanshika)धनशिका से विशाल 12 साल बड़े हैं. एक्टर ने सगाई की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ‘दुनिया के कोने-कोने से लोग मुझे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शुभकामनाएं और आशीर्वाद दे रहे हैं. इसके लिए आप सभी करीबियों का धन्यवाद. आज मुझे साई धनशिका के साथ हुई सगाई के बारे में आपको बताते हुए बहुत खुशी हो रही है. हमेशा की तरह आपके आशीर्वाद की कामना करता हूं.’

(फोटो साभार : Instagram@saidhanshika)
तस्वीरों में विशाल और धनशिका के साथ ही उनका परिवार भी दिख रहा है. विशाल ने इनमें अपनी अंगूठी की फोटो भी शेयर की है. जब दोनों ने अपने रिश्ते का खुलासा किया था, तब साई धनशिका ने कहा था कि वो विशाल को 15 साल से जानती हैं. उनके मुताबिक, मुश्किल हालातों में विशाल ने उनका साथ दिया. वहीं विशाल ने कहा था कि साई को पार्टनर के रूप में पाकर वो बहुत खुश हैं और ईश्वर को इसके लिए धन्यवाद देते हैं.
‘मगुडम’ पर काम कर रहे हैं एक्टर विशाल
विशाल और साई धनशिका फिलहाल शादी की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही दोनों शादी करेंगे. बताया जा रहा है कि सगाई की तरह इसमें भी करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे. वर्क फ्रंट की बात करें तो विशाल अपनी 35वीं फिल्म ‘मगुडम’ पर काम कर रहे हैं. इसका निर्देशन रवि अरासु कर रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ दुशारा विजयन, योगी बाबू और अंजलि जैसे सितारे भी हैं.
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें
August 29, 2025, 16:40 IST





