Last Updated:
Salim Khan Health Update: पटकथा लेखक सलीम खान को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. वह 90 साल के हैं. फिलहाल उनकी तबीयत को लेकर परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

सलमान खान और सलीम खान
नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा के दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. वह 90 साल के हैं. फिलहाल उनकी तबीयत को लेकर परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की वजह भी स्पष्ट नहीं की गई है. उनके बेटे और सुपरस्टार सलमान खान को भी आज अस्पताल परिसर में देखा गया. सलमान काले टी-शर्ट और कैप में नजर आए और सुरक्षा कर्मियों से घिरे हुए थे.
खान परिवार की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है. 90 साल के सलीम खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रभावशाली लेखकों में गिने जाते हैं. नवंबर 2025 में उन्होंने अपना 90वां जन्मदिन मनाया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं.
फैंस की बढ़ी चिंता
जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस की चिंता साफ नजर आने लगी. हजारों लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए संदेश पोस्ट कर रहे हैं. 90 वर्ष की उम्र में भी सलीम खान का नाम हिंदी सिनेमा के सबसे प्रभावशाली लेखकों में शुमार किया जाता है.
पिता सलीम खान के साथ हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
View this post on Instagram





