Last Updated:
‘दबंग’ फिल्म के डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने खुलासा किया कि ‘मुन्नी बदनाम हुई’ गाने में सलमान खान को मलाइका अरोड़ा के आउटफिट से दिक्कत थी. अरबाज खान भी नहीं चाहते थे कि एक्ट्रेस आइटम सॉन्ग करें.
मलाइका अरोड़ा के डांस के लिए तैयार नहीं थे अरबाज खान.बेहतरीन डांसर भी हैं मलाइका अरोड़ा
सलमान खान भी गाने में हुए शामिल
अभिनव कश्यप ने कहा, ‘गाना बहुत अच्छा बनकर तैयार हुआ. जब सलमान ने इसे सुना, तो उन्होंने कहा कि वह भी इसका हिस्सा बनना चाहते हैं. शुरुआत में प्लान था कि वह गाने के बाद एंट्री करेंगे, तब तक सोनू सूद पार्टी कर रहे होंगे. ठीक वैसे ही जैसे शोले के महबूबा गाने में दिखाया गया था, जहां अमजद खान एंजॉय कर रहे होते हैं. मेरी भी वही सोच थी. यह गाना डालने का बेहतरीन मौका था, एक तरफ पुलिस जाल बिछा रही है और दूसरी तरफ विलेन मजे कर रहा है. लेकिन फिर सलमान जिद करने लगे कि यह सबसे अच्छा गाना है, मुझे भी इसमें होना चाहिए, इसलिए मैंने उन्हें गाने में थोड़ा पहले ही एंट्री दे दी.’
अरबाज खान-मलाइका अरोड़ा का हुआ तलाक
बताते चलें कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में शादी की थी और 2002 में उनके बेटे अरहान खान का जन्म हुआ. 18 साल की शादी के बाद कपल ने साल 2016 में अलग होने का फैसला किया और 2017 में उनका तलाक हो गया. हालांकि, वे अब भी मिलकर अपने बेटे अरहान की परवरिश कर रहे हैं.

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से … और पढ़ें
September 09, 2025, 07:03 IST





