खेल » सलमान खान क्यों नहीं खाते बीफ-पोर्क! 7 साल पहले किया था खुलासा, हिंदुस्तान और गाय का जिक्र क्यों किया?

सलमान खान क्यों नहीं खाते बीफ-पोर्क! 7 साल पहले किया था खुलासा, हिंदुस्तान और गाय का जिक्र क्यों किया?

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Salman Khan On Why He Doesn’t Eat Beef: मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखने वाले सलमान खान बीफ क्यों नहीं खाते. लेकिन ऐसा क्यों? ये खुलासा उन्होंने 7 साल पहले दुनिया के सामने किया था.

सलमान खान क्यों नहीं खाते बीफ-पोर्क! 7 साल पहले किया था शॉकिंग खुलासासलमान खान बिग बॉस के साथ फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर सुर्खियों में हैं.
नई दिल्ली. ‘शोले’, ‘जंजीर’ और ‘दीवार’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर बनाकर अमिताभ बच्चन की किस्मत को संवारने वाले सलीम खान अपनी निजी जिंदगी और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि मुसलमान होने के बाद भी उनके घर पर बीफ नहीं बनाया जाता. उन्होंने पैगंबर मोहम्मद की शिक्षाओं का जिक्र किया और बताया कि गायों को नहीं मारना चाहिए और बीफ हराम है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान खान ने साल 2018 में इस बात को खुलासा कर दिया था कि वो दो चीजों से हाथ तक नहीं लगाते और वो हैं बीफ-पोर्क.

बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी वॉर ड्रामा फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर सुर्खियों में हैं. बिग बॉस 19 का होस्टिंग संभाल रहे सलमान खान ने एक बार अपनी निजी जिंदगी और खान-पान की पसंद को लेकर भी खुलकर बात की थी.

7 साल पहले किया था खुलासा

2018 में ‘आप की अदालत’ में सलमान खान ने अपने ऊपर लगे आरोपों के साथ अपनी खान-पान की आदतों को भी दुनिया का सामने रखा था. उन्होंने बताया था, ‘मैं सब कुछ खाता हूं, बस बीफ और पोर्क नहीं खाता.’ सलमान ने ये भी खुलासा किया था कि आखिर वो इन दो चीजों से तौबा क्यों करते हैं.

जब सलमान खान ने कहा था- गाय हमारी भी माता है

‘टाइगर’ स्टार ने बताया इन दो चीजों को हाथ न लगाने की बात बताई थी. उन्होंने कहा था- ‘गाय हमारी भी माता है. मैं मानता हूं कि वो मेरी मां है, क्योंकि मेरी मां हिंदू हैं. मेरे पिता मुस्लिम हैं और मेरी दूसरी मां हेलेन क्रिश्चियन हैं. हम पूरा हिंदुस्तान हैं.’ सलमान खान की इस बात ने उनके फैंस के दिलों को जीत लिया था. सलमान खान की ये बात एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

क्यों खास है ‘बैटल ऑफ गलवान’

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो पहली बार किसी ऐसी फिल्म में काम कर रहे हैं जो सीधे तौर पर भारतीय सेना और सीमा पर हुए संघर्ष को पर्दे पर दिखाएगी. इससे पहले वे भारत, टाइगर जिंदा है और एक था टाइगर जैसी फिल्मों में राष्ट्रवादी किरदार निभा चुके हैं. वॉर ड्रामा फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ साल 2020 के जून महीने की उन असली घटनाओं पर आधारित है, जब भारत और चीन के सैनिकों के बीच गलवान घाटी में झड़प हुई थी. लद्दाख की ऊंची पहाड़ियों पर फिल्म की शूटिंग होगी. फिल्म में सलमान खान के साथ एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी. इसके अलावा फिल्म की कास्ट में जेन शॉ, अंकुर भाटिया, हर्षिल शाह, हीरा सोहल, अभिलाष चौधरी और विपिन भारद्वाज जैसे कलाकार शामिल हैं.

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

सलमान खान क्यों नहीं खाते बीफ-पोर्क! 7 साल पहले किया था शॉकिंग खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी