Last Updated:
Salman Brain Diseases: परदे पर एकदम सामान्य दिखने वाले सलमान खान, असल जिंदगी में कई बीमारियों से जूझ रहे हैं. देश की टॉप न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर श्वेता सिंगला ने बताया कि उन्हें एक-दो नहीं बल्कि तीन गंभीर बीमारिया…और पढ़ें
सलमान को दो नहीं बल्कि तीन ब्रेन डिजीज हैं
डॉ. श्वेता ने बताया कि सलमान खान को तीन गंभीर बीमारियां हैं: ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया, ब्रेन एन्यूरिज्म, और आर्टीरियोवेनस मालफॉर्मेशन (AVM). ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया चेहरे की नसों में बिजली के झटके जैसा तेज दर्द पैदा करती है, जबकि ब्रेन एन्यूरिज्म दिमाग की खून की नस में एक गुब्बारे जैसा उभार होता है, और AVM दिमाग में खून की नसों का एक खतरनाक उलझाव है. डॉ. श्वेता का कहना था कि ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया का एक बड़ा लक्षण चेहरे पर अचानक और असहनीय दर्द होना है.
वहीं ब्रेन एन्यूरिज्म के बारे में उनका कहना था कि अगर एन्यूरिज्म छोटा है तो अधिकतर गंभीर नहीं होता, लेकिन अगर वह फट जाए तो जान का खतरा हो सकता है. आर्टीरियोवेनस मालफॉर्मेशन के बारे में उनका कहना था कि इसके शुरुआती लक्षण सिरदर्द, दौरे पड़ना और मांसपेशियों की कमजोरी हैं. उनका कहना था कि ऐसा कुछ भी लगने पर आपको सीधे डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए ताकि समय रहते आपकी बीमारी का इलाज हो पाए.
इन बीमारियों पर कितना आता है खर्च
डॉ. श्वेता का कहना था कि इन सभी बीमारियों को ठीक करने के लिए कुछ तरीके अपनाए जाते हैं जिनमें कुछ सस्ते भी हैं, लेकिन कुछ काफी महंगे भी हैं, जिनमें लगभग तीन से चार लाख रुपए तक का खर्च आता है. लेकिन उनका यह भी कहना था कि बीमारी में लगने वाले पैसे से डरने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. सरकारी अस्पताल में इन सभी बीमारियों का इलाज होता है और वहां पर कम से कम पैसे में इलाज हो जाता है.
उनका यह भी कहना था कि जिस किसी को भी यह बीमारियां हैं वह आराम से सब काम कर सकता है. जिस तरह सलमान कई सालों से इन बीमारियों से जूझ रहे हैं लेकिन वह सभी काम सही तरीके से कर रहे हैं. उनका कहना था कि ये बीमारियां तो हैं लेकिन इलाज से इन्हें ठीक किया जा सकता है, इसलिए इससे डरने की जरूरत नहीं है.
August 27, 2025, 08:15 IST





