विदेश » समंदर से समाई रहती है यह अनोखी सड़क, बस 2-3 घंटे आती है बाहर, चांद से है सीधा कनेक्शन

समंदर से समाई रहती है यह अनोखी सड़क, बस 2-3 घंटे आती है बाहर, चांद से है सीधा कनेक्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

World Unique Road: फ्रांस में स्थित अनोखी सड़क पैसेज डू गोइस (Passage du Gois) दिन में कुछ ही घंटों के लिए दिखाई देती है और फिर समुद्र के पानी में डूब जाती है. खास बात यह है कि इस सड़क के डूबने और उभरने का सीधा संबंध चंद्रमा से है.

Passage du Gois, पैसेज डू गोइस, France unique road, फ्रांस की अनोखी सड़क, tidal road, ज्वारीय सड़क, Noirmoutier Island, नोइरमौतिए द्वीप

साइंस की दुनिया जितनी रोचक है, उतनी ही रहस्यों से भी भरी होती है. ऐसी ही रहस्य और रोचकता से भरी है फ्रांस की अनोखी सड़क, जिसे ‘पैसेज डू गोइस’ के नाम से जाना जाता है. यह सड़क दिन में सिर्फ दो घंटे के लिए पानी से बाहर दिखती है. (X@58chascomus)

Passage du Gois, पैसेज डू गोइस, France unique road, फ्रांस की अनोखी सड़क, tidal road, ज्वारीय सड़क, Noirmoutier Island, नोइरमौतिए द्वीप

फ्रांस के पश्चिमी तट पर स्थित नोइरमौतिए द्वीप की सबसे बड़ी विशेषता है पैसेज डू गोइस. यह एक प्राकृतिक और ज्वारीय सड़क है, जो मुख्य भूमि को द्वीप से जोड़ती है, लेकिन यह सड़क दिन में सिर्फ कुछ घंटों के लिए ही दिखाई देती है और पार की जा सकती है. इस अनोखी सड़क का कनेक्शन चंद्रमा से है. (फोटो- रेड्डिट)

Passage du Gois, पैसेज डू गोइस, France unique road, फ्रांस की अनोखी सड़क, tidal road, ज्वारीय सड़क, Noirmoutier Island, नोइरमौतिए द्वीप

चंद्रमा की गुरुत्वाकर्षण शक्ति से प्रभावित ज्वार-भाटा के कारण यह सड़क उच्च ज्वार में पानी में डूब जाती है और कम ज्वार में ही उभरकर नजर आती है. नोइरमौतिए एक छोटा ज्वारीय द्वीप है, जिसकी लंबाई लगभग 20 किलोमीटर है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Passage du Gois, पैसेज डू गोइस, France unique road, फ्रांस की अनोखी सड़क, tidal road, ज्वारीय सड़क, Noirmoutier Island, नोइरमौतिए द्वीप

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के अनुसार, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) से एस्ट्रोनॉट्स ने इस द्वीप के उत्तर-पश्चिमी हिस्से की तस्वीर खींची थी. यह तस्वीर 12 जून 2021 को ली गई थी, जिसमें कम ज्वार के समय खुले कीचड़ वाले मैदान, खारे पानी के दलदल, रेत के टीले, छोटी बस्तियां और खेत साफ दिखाई देते हैं. पैसेज डू गोइस लगभग 4.125 किलोमीटर लंबी है. खास बात है कि द्वीप तक पहुंचने का मुख्य रास्ता यही है. सही समय पर इसे पार करना जरूरी होता है.

Passage du Gois, पैसेज डू गोइस, France unique road, फ्रांस की अनोखी सड़क, tidal road, ज्वारीय सड़क, Noirmoutier Island, नोइरमौतिए द्वीप

साल 1971 में एक पुल बनाया गया, जिससे हाई टाइडल में भी यात्रा संभव हो सके लेकिन पैसेज डू गोइस आज भी ज्वार के साथ डूबता-उभरता रहता है. कम ज्वार के समय यह सड़क कार, साइकिल या पैदल पार करने लायक होती है. आमतौर पर औसत ज्वारीय गुणांक (ज्वार और भाटा के बीच अंतर) लो टाइडल से 1.5 घंटे पहले और 1.5 घंटे बाद तक यानी लगभग 3 घंटे में इसे पार किया जा सकता है. बताया गया है कि यह चंद्रमा की खिंचाव शक्ति पर निर्भर करता है. हाई टाइडल ज्वार में पानी 1.5 से 4 मीटर तक ऊपर चढ़ जाता है.

Passage du Gois, पैसेज डू गोइस, France unique road, फ्रांस की अनोखी सड़क, tidal road, ज्वारीय सड़क, Noirmoutier Island, नोइरमौतिए द्वीप

द्वीप के आसपास खुले कीचड़ मैदानों में सीपदार जीवों की बहुतायत है. यहां बड़े पैमाने पर सीप पालन होता है. तट पर मछली पालन, स्थानीय लोग दलदलों से ‘सफेद सोना’ यानी नमक भी इकट्ठा करते हैं. गर्मियों में पानी भाप बनकर उड़ जाता है, तो छोटी नहरों और तालाबों से नमक निकाला जाता है.

Passage du Gois, पैसेज डू गोइस, France unique road, फ्रांस की अनोखी सड़क, tidal road, ज्वारीय सड़क, Noirmoutier Island, नोइरमौतिए द्वीप

नासा ने निकोन डी5 कैमरे से 1150 एमएम फोकल लेंथ पर एक तस्वीर ली. अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी की ऐसी तस्वीरें वैज्ञानिकों और आम लोगों के लिए लेते हैं, जो इंटरनेट पर मुफ्त उपलब्ध हैं. पैसेज डू गोइस प्रकृति की अनोखी कृति है, जो चंद्रमा की शक्ति से जुड़ी हुई है. पर्यटक इसे देखने आते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी