Last Updated:

फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से में सोमवार तड़के बड़ा हादसा हो गया. 350 से ज्यादा लोगों को लेकर जा रही एक यात्री फेरी समुद्र में डूब गई. अब तक 244 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. कई लोग अब भी लापता हैं. कोस्ट गार्ड के मुताबिक, एमवी ट्रिशा कर्स्टिन 3 नाम की यह फेरी ज़ाम्बोआंगा शहर से सुलु प्रांत के जोलो द्वीप जा रही थी. जहाज पर 332 यात्री और 27 क्रू मेंबर सवार थे. आधी रात के बाद तकनीकी खराबी आई और फेरी बेसिलन प्रांत के पास समुद्र में डूब गई.
About the Author

Yogendra Mishra
योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें
First Published :
January 26, 2026, 06:49 IST





