खेल » सनी लियोनी ने सोहा अली खान के पॉडकास्ट में प्रेग्नेंसी पर बात की

सनी लियोनी ने सोहा अली खान के पॉडकास्ट में प्रेग्नेंसी पर बात की

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

All About Her- सोहा अली खान महिलाओं के हक और उनसे जुड़ी समस्याओं के लिए नया शो लेकर आई हैं. इसके दूसरे एपिसोड में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वो 35 साल की उम्र में एग फ्रीज कराना चाहती थीं, लेकिन डॉक्टर ने उन्हे…और पढ़ें

मां बनने से पहले सोहा अली खान को डॉक्टर ने कहा था ‘बूढ़ी’, दी थी कड़वी सलाहसोहा अली खान को मां बनने से पहले डॉक्टर ने अजीब सहाल दी थी.
नई दिल्ली.  सोहा अली खान इन दिनों अपने पॉडकास्ट ऑल अबाउट हर की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं. अपने इस पॉडकास्ट में सोहा अली खान महिलाओं से संबंधित टॉपिक पर बिना किसी झिझक के खुलकर बात करती हैं. शो के दूसरे एपिसोड में सोहा एक्ट्रेस सनी लियोनी और फर्टिलिटी एक्सपर्ट से प्रेग्नेंसी और महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में खुलकर बात करती दिखीं. इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी बेटी इनाया खेमू के जन्म के बारे में बात करते हुए कहा कि वो 35 साल की उम्र में एग फ्रीज कराना चाहती थीं.

सोहा कहती हैं कि वो 35 साल की उम्र में एग फ्रीज कराने के लिए जब डॉक्टर के पास गई थीं, तो डॉक्टर ने उन्हें कहा था कि वो काफी बूढ़ी हो चुकी हैं. वो बताती हैं, ‘मैं 35 साल की थी जब मैं एक स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास गई और कहा कि मैं अपने एग फ्रीज कराना चाहती हूं. उन्होंने मुझे बताया कि मैं पहले से ही बहुत बूढ़ी हो चुकी थी. बाकी सभी कहते थे कि मैं बहुत यंग हूं, लेकिन उन्होंने कहा, ‘आपकी ओवेरीज आपके चेहरे को नहीं देख सकती हैं’.

डॉक्टर की सलाह से हिल गई थीं सोहा

‘ऑल अबाउट हर’ पॉडकास्ट पर सोहा कहती हैं कि उस डॉक्टर की बात से वो हिल गई थीं. उन्हें काफी ठेस पहुंची थी, लेकिन उनकी बातों ने उस मुद्दे पर प्रकाश डाला जिससे कई महिलाओं को गुजरना पड़ता है. लेकिन इसपर कोई भी खुलकर बात नहीं करता है. इस दौरान सनी लियोनी ने भी अपने बच्चों के जन्म की स्टोरी शेयर की.

सनी लियोनी ने सरोगेसी पर तोड़ी चुप्पी

सनी लियोनी और उनके पति डैनियल वेबर ने एक बेटी को गोद लिया है और फिर सरोगेसी के जरिए वो दोनों दो जुड़वां बेटों के माता-पिता बने. इस प्रेग्नेंसी के बारे में सनी ने कहा कि उन्होंने काफी पैसे खर्च किए थे. उन्हें उनके बच्चों की सरोगेट मदर को काफी मोटी रकम ऑफर की थी.

सोहा अली खान शो के हर एपिसोड में महिलाओं से जुड़े टाॉपिक पर बात करेंगी. पॉडकास्ट लॉन्च करने के दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि इस शो के जरिए वो उन मुद्दों को छूना चाहती हैं जो आज भी समाज में टैबू हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

मां बनने से पहले सोहा अली खान को डॉक्टर ने कहा था ‘बूढ़ी’, दी थी कड़वी सलाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी