मनोरंजन » सनी देओल संग फ्लॉप से किया डेब्यू, बॉबी देओल की फिल्म से बनीं स्टार, आज कहलाती हैं हिट की गारंटी

सनी देओल संग फ्लॉप से किया डेब्यू, बॉबी देओल की फिल्म से बनीं स्टार, आज कहलाती हैं हिट की गारंटी

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:


एक्टिंग की दुनिया कब किसकी किस्मत चमक उठे कोई नहीं कह सकता. बस एक सही रोल एक्टर की लाइफ को बदलकर रख देता है. साल 2018 में सनी देओल की फिल्म में काम कर चुकीं इस एक्ट्रेस के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ था. एक छोटे से रोल ने इस एक्ट्रेस को रातोंरात स्टार बना दिया था. आज ये एक्ट्रेस हिट की गारंटी कहलाती हैं.

नई दिल्ली. बॉलीवुड की वो हसीना, जो बिना किसी गॉडफादर के एक्टिंग की दुनिया में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही. कभी फ्लॉप फिल्म से डेब्यू करने वाली वो टॉप एक्ट्रेस आज हिट की गारंटी बन चुकी है. अपने लुक से भी वह फैंस को भी दीवाना बनाया हुआ है. सनी देओल संग काम कर चुकी ये इस हसीना का आज बर्थडे है.

Tripti Dimri Boyfriend

वो दिलकश हसीना कोई और नहीं तृप्ति डिमरी हैं. आज यानी 23 फरवरी को एक्ट्रेस अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. अपने सिने करियर में तृप्ति ने लैला मजनू, कला औ बुलबुल जैसी फिल्मों में अपने काम से लोगों का दिल जीता है.

तृप्ति डिमरी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में आई फिल्म ‘पोस्टर बॉय’ से की थी. सनी देओल की फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी. इस फिल्म में उन्होंने छोटा सा रोल निभाया था. फिल्म को श्रेयस तलपड़े ने डायरेक्ट किया था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @tripti_dimri)

Add News18 as
Preferred Source on Google

सनी देओल और तृपति के अलावा इस फिल्म में सोनाली कुलकर्णी, रणधीर राय और समीक्षा भटनागर भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. लेकिन तृप्ति को इस फिल्म में कोई खास पहचान नहीं मिली थी. ये कॉमेडी फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी.(फोटो साभारः इंस्टाग्राम @tripti_dimri)

तृप्ति को असली पहचान बॉबी देओ और रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ से मिली थी. फिल्म में तृप्ति ने रणबीर कपूर संग ऐसे सीन दिए कि वह रातोंरात स्टार बन गई थीं. फिल्म में रणबीर के साथ उनका बहुत छोटा सा रोल था. लेकिन इस फिल्म ने उनकी किस्मत पलट दी. वह रातोंरात नेशनल क्रश बन गई थीं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @tripti_dimri)

अपने 8 साल के करियर में तृप्ति ने एनिमल, पोस्टर बॉय, बुलबुल, लैला मजनू, कला, बैड न्यूज और भूल भुलैया 3 जैसी फिल्मों में अपने काम से लोगों का दिल जीत लिया. इन दिनों वह शाहिद कपूर के साथ फिल्म ‘ओ रोमियो’ में नजर आ रहीं हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @tripti_dimri)

फ्यूचर में तृप्ति संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ में भी नजर आने वाली है. फिल्म में तृप्ति डिमरी के अपोजिट प्रभास नजर आने वाले हैं.दीपिका पादुकोण के इस फिल्म को छोड़ने के बाद ही तृप्ति को इस फिल्म में काम करने का मौका मिला है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @tripti_dimri)

बता दें कि आज तृप्ति डिमरी एक्टिंग की दुनिया की बड़ी स्टार हैं. आज मेकर्स उन्हें अपनी फिल्मों में कास्ट करने के लिए एक्साइटेड रहते हैं. लेकिन एक वक्त ऐसा भी था, जब वह छोटे-छोटे रोल में नजर आती थीं, जिन्हें लोग नोटिस तक नहीं कर पाते थे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @tripti_dimri)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी