खेल » संजय कपूर संपत्ति विवाद: करिश्मा कपूर ने प्रिया सचदेव पर आरोप लगाए

संजय कपूर संपत्ति विवाद: करिश्मा कपूर ने प्रिया सचदेव पर आरोप लगाए

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

संजय कपूर की मौत के बाद से ही करिश्मा कपूर और उनकी तीसरी पत्नी के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है. अब 30,000 करोड़ की संपत्ति के विवाद को लेकर करिश्मा कपूर बच्चों समेत दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गई हैं.

संजय कपूर की मौत के बाद 30,000 करोड़ पर विवाद, कोर्ट पहुंची करिश्मा खत्म नहीं हो रहा संपत्ति विवाद
नई दिल्ली. संजय कपूर की मौत के बाद से ही उनकी संपत्ति को लेकर विवाद अब तक कम नहीं हो रहा है. हाल ही में संजय की बहन मंधीरा कपूर ने भी दावा किया कि उनकी मां को संजय की तसरी पत्नी प्रिया सचदेव समेत कई लोगों ने कानूनी कागजात पर साइन करने के लिए मजबूर किया है. अब इसी मामले में संपत्ति में हिस्सा लेने की मांग करते हुए करिश्मा कपूर भी दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची हैं.

अब इस मामले में करिश्मा कपूर के बच्चों, समायरा और कियान भी अपने दिवंगत पिता संजय कपूर की संपत्ति में हिस्सेदारी के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. दोनों बच्चों द्वारा दायर मुकदमे में दावा किया है कि उनकी सौतेली मां प्रिया सचदेव ने संजय की वसीयत में जालसाजी की है. उनके अनुसार संजय द्वारा बनाई गई वसीयत में कानूनी और लीगल हस्ताक्षर नहीं है, बल्कि जाली और मनगढ़ंत है.

4 बच्चों की मां बनने के बाद बनी हीरोइन, दर्द भरी रही असल जिंदगी, दिलीप कुमार-राज कपूर संग हिट दे चुकी एक्ट्रेस

बच्चों के हक के लिए सामने आई करिश्मा

ये सारा माजरा दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की संपत्ति को लेकर हो रहा है. करिश्मा अपने दोनों बच्चों को लेकर कोर्ट पहुंची हैं और याचिका दायर करते हुए आरोप लगाया है कि उनकी सौतेली मां यानी प्रिया ने संपत्ति हड़पने की कोशिश की है. बच्चों का कहना है कि प्रिया अपनी साजीशों से वसीयत में कुछ बदलाव कर रही है. करिश्मा भी अपने बच्चों के हक के लिए कानूनी तौर पर सामने आई है. उन्होंने संपत्ति का बंटवारा, अकाउंट्स की पूरी जानकारी और प्रतिवादियों पर रोक लगाने की बात रखी है.

बच्चों ने प्रिया पर लगाए गंभीर आरोप

करिश्मा कपूर ने अपनी याचिका दायर करते हुए बताया कि संजय कपूर की मौत के वक्त बच्चों को प्रॉपर्टी को लेकर कोई जानकारी नहीं थी. उन्होंने प्रिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कई चीजों को सामने नहीं आने दिया और छिपाकर रखा. पहले उनका कहना था कि कोई वसीयत है ही नहीं. लेकिन बाद में उन्होंने मार्च 2025 की एक वसीयत का खुलासा कर दिया, इसी पर बच्चों ने जालसाजी का शक जताया है. ऐसे अब तकरीबन 30,000 करोड़ की संपत्ति पर कई दावेदार सामने हैं. प्रिया और उनका बेटा, संजय की मां .

बता दें कि करिश्मा के बच्चों का कहना है कि उनके पिता हमेशा उन्हें कहते थे कि वह भी बराबरी के हकदार हैं. उनके नाम से उन्होंने बिजनेस भी शुरू किया था. ट्रस्ट में भी हिस्सेदारी दी थी.ऐसे में उनके जाने के बाद काफी कुछ बदल गया है. 12 जून को लंदन में पोलो खेलते हुए उनकी मौत हो गई थी. अब संपत्ति विवाद को लेकर पूरा परिवार कोर्ट में आमने-सामने है.

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

संजय कपूर की मौत के बाद 30,000 करोड़ पर विवाद, कोर्ट पहुंची करिश्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी