मनोरंजन » श्रेयस तलपड़े के खिलाफ क्यों UP पुलिस ने की FIR? कोर्ट ऑर्डर पर एक्शन, लाखों के निवेश का क्या है मामला?

श्रेयस तलपड़े के खिलाफ क्यों UP पुलिस ने की FIR? कोर्ट ऑर्डर पर एक्शन, लाखों के निवेश का क्या है मामला?

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Shreyas Talpade News: उत्तर प्रदेश की भोगांव पुलिस ने श्रेयस तलपड़े समेत 12 लोगों के खिलाफ लाखों रुपये के निवेश घोटाले के आरोप में FIR दर्ज की है, क्योंकि स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि उन्हें अच्छे रिटर्न का लालच देकर पैसे निवेश करवाए गए, लेकिन वे वापस नहीं मिले. मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया है, जिसमें आरोप है कि एक कथित मुंबई-बैंक शाखा का झांसा देकर निवेशकों को धोखा दिया गया.

श्रेयस तलपड़े के खिलाफ क्यों UP पुलिस ने की FIR?  निवेश का क्या है मामला?Zoom

श्रेयस तलपड़े ने ममाले पर चुप्पी साध रखी है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार्स पर मुसीबतें कम होने का नाम नहीं दे रही है. राजपाल यादव एक तरफ तिहाड़ जेल में बंद हैं, वहीं दूसरी तरफ श्रेयस तलपड़े भी मुसीबत में फंस गए हैं. श्रेयस तलपड़े सहित 12 लोगों को खिलाफ यूपी पुलिस ने एक्शन लिया है. मामला मैनपुरी के भोगांव का है, जहां पर एक्टर श्रेयस तलपड़े समेत 12 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया.

यह मामला एक निवेशक की शिकायत पर अदालत के आदेश के बाद दर्ज हुआ है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है.

श्रेयस तलपड़े के खिलाफ क्यों UP पुलिस ने की FIR

मामला मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के मोहल्ला मिश्राना का है. एक शिकायतकर्ता ने अदालत में आवेदन देकर आरोप लगाया कि श्रेयस तलपड़े और उनके साथियों ने एक कथित मुंबई-आधारित बैंक शाखा के जरिए ग्रामीणों और शहरवासियों को बड़ी रकम निवेश के लिए लुभाया. उन्हें भारी फायदे का वादा किया गया, लेकिन निवेशकों को उनका पैसा वापस नहीं मिला. शिकायतकर्ता के मुताबिक, जब बार-बार मांग करने पर भी रकम नहीं मिली. उनकी लाखों रुपये की रकम गायब हो गई तो मामला कोर्ट पहुंचा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी