खेल » श्रीदेवी की यादों में सजी जाह्नवी कपूर, मां की ब्लू साड़ी पहनकर लिया ‘होमबाउंड’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में हिस्सा

श्रीदेवी की यादों में सजी जाह्नवी कपूर, मां की ब्लू साड़ी पहनकर लिया ‘होमबाउंड’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में हिस्सा

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

श्रीदेवी की जिस साड़ी को जाह्नवी कपूर ने ‘होमबाउंड’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए चुना उसका अनुष्का शर्मा और विराट कोहली से एक खास कनेक्शन है. जानते हैं वो क्या है?

श्रीदेवी की यादों में जाह्नवी,होमबाउंड की स्क्रीनिंग में मां की साड़ी में छाईंजाह्नवी कपूर ने मां श्रीदेवी की साड़ी ही पहन उन्हें अपने खास दिन पर याद किया है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड की ‘चांदनी’ इस दुनिया में नहीं हैं. लेकिन उनका परिवार और उनके फैंस उन्हें अक्सर खास मौके पर याद करते हैं. सोमवार की शाम को श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने भी कुछ ऐसा ही किया. मौका फिल्म ‘होमबाउंड’ की स्पेशल स्क्रीनिंग का था तो इस खास मौके पर उन्होंने मां की खास साड़ी को पहनकर पल को यादगार बना दिया. जाह्नवी ने उस मां श्रीदेवी की उस साड़ी को चुना, जो उन्होंने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी के रिसेप्शन में पहनी थी.

‘होमबाउंड’ की स्पेशल स्क्रीनिंग पर जाह्नवी कपूर का लुक सोशल मीडिया पर छा गया. जाह्नवी ने अपनी दिवंगत मां और दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी की वही नेवी ब्लू साड़ी पहनी. ये वहीं साड़ी है, जो उन्होंने विराट-अनुष्का की शादी के रिसेप्शन में पहनी थी.

एलिगेंट लुक में छाईं जाह्नवी

सुनहरे बॉर्डर वाली इस साड़ी को जाह्नवी ने ब्लैक वेलवेट ब्लाउज के साथ अपने लुक को स्टेटमेंट झुमके, एक चोकर स्टाइल की नेकलेस और स्लिक बन के साथ कंप्लीट किया. इस खास पल को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया, जहां फैंस ने उनकी इस एलिगेंट लुक की तारीफ की.

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी