खेल » ‘शोले’ की स्क्रिनिंग के दौरान जब छाया अंधेरा, टस से मस नहीं हुए दर्शक, फिर डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने किया ये काम

‘शोले’ की स्क्रिनिंग के दौरान जब छाया अंधेरा, टस से मस नहीं हुए दर्शक, फिर डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने किया ये काम

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली. आज का दिन सिनेमा के इतिहास में सुनहरे अक्षरों से लिखा गया है. आज से ठीक 50 साल पहले यानी 15 अगस्त 1975 को एक फिल्म रिलीज हुई, जिसने भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया था. वह फिल्म कोई और नहीं बल्कि रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनीं फिल्म ‘शोले’ हैं. यूं तो सिनेमा के इतिहास में कई फिल्में बनीं लेकिन ‘शोले’ के रिकॉर्ड को कोई दूसरी फिल्म नहीं तोड़ सकी. इस क्लासिक मास्टरपीस ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, बल्कि आज भी यह फिल्म दर्शकों के दिलों में जिंदा है.

‘कितने आदमी थे… ‘, ‘इन कुत्तों के सामने मत नाच बसंती’ से लेकर ‘तेरा क्या होगा कालिया…’ तक ये वो डायलॉग्स हैं, जो 50 सालों के बाद भी लोगों के लिए बिलकुल ताजा हैं. फिल्म को आज रिलीज हुए पूरे 50 साल हो गए हैं. आपने फिल्म के कई किस्सों को सुने होंगे, लेकिन क्या आप वो किस्सा जानते हैं, जब मुंबई एक थिएटर में फिल्म चल रही थी और अचानक स्क्रीन काली हो गई.

भारतीय सिनेमा के इतिहास की एतिहासिक फिल्म

मल्टीस्टारर फिल्म रिलीज हुई तो तीन दिनों तक लोगों ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई, लेकिन ठीक तीन दिन बाद वो करिश्मा हुआ, जिसको देखने के बाद मेकर्स, राइटर और स्टार्स भी हैरान थे. वर्ड ऑफ माउथ यानी लोगों की तारीफ ने धीरे-धीरे इसे ब्लॉकबस्टर बना दिया. यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर बन गई, जिसके किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं. फिल्म के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने फिल्म से जुड़ा एक मजेदार किस्सा एक इंटरव्यू के दौरान सुनाया था.

Sanjeev kumar, Sanjeev kumar unknown Facts, When Sanjeev kumar wants to hug Radha in sholay climax, 1975 Sholay Unkown facts, Ramesh shippy, Sanjeev kumar Birth anniversary, संजीव कुमार, संजीव कुमार की बर्थ एनिवर्सरी, शोले, शोले के अनसुने किस्से, रमेश सिप्पी, जया बच्चन, अमिताभ बच्चन, शोले का क्लाइमैक्स
कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो हमेशा के लिए अमर हो जाती हैं. जिन्हें सालों बाद देखो या दशकों बाद, उस फिल्म का मजा जरा कम नहीं होता है. ऐसी ही एक आइकॉनिक फिल्म है ‘शोले’.

थिएटर में जब काली हो गई स्क्रीन

एनडीटीवी को दिए एक पुराने इंटरव्यू में रमेश सिप्पी ने मुंबई के मिनर्वा थिएटर हुई एक घटना का जिक्र किया था. डायरेक्टर के मुताबिक, एक दिन जब वह थिएटर पहुंचे तो फिल्म के दौरान स्क्रीन बार-बार काली हो रही थी, लेकिन ऑडियो चलता रहा. हैरानी की बात यह थी कि दर्शक अपनी सीट से टस से मस नहीं हुए, बल्कि सीट पर बैठकर डायलॉग सुनते रहे. बाद में पता चला कि प्रोजेक्टर में लगने वाला कार्बन समय पर बदला नहीं जा रहा था, जिसके कारण यह दिक्कत आई. इसके बाद रमेश सिप्पी ने खुद रोज थिएटर आकर नया कार्बन सप्लाई करने का फैसला किया, ताकि फिल्म बिना रुकावट के चल सके.

आपातकाल का असर और शो टाइमिंग

‘शोले’ की रिलीज उस समय हुई थी जब देश में इमरजेंसी लगी थी. उस वक्त रात के शो आधी रात से पहले खत्म करना जरूरी था. चार शो के शेड्यूल के लिए पहले शो की शुरुआत सुबह 9 बजे करनी पड़ती थी. रमेश सिप्पी ने द इनविंसिबल्स चैट शो में बताया कि ‘शोले’ का रनटाइम 3 घंटे 20 मिनट था, लेकिन इमरजेंसी के दौरान नाइट शो रात 12 बजे तक खत्म करने होते थे.ऐसे में, थिएटर वालों ने फिल्म से 20 मिनट काटने की मांग की.

Dharmendra, Dharmendra sholay, Dharmendra movies, movie sholay trivia, sholay unknown facts, शोले मूवी ट्रीविया, धर्मेंद्र मूवीज
सलीम-जावेद की लिखी स्क्रिप्ट पर जब फिल्म तो इसने आग लगा दी. अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, संजीव कुमार, हेमा मालिनी से लेकर जया बच्चन जैसे सितारे लीड रोल में थे. फोटो: IMDb

जब 20 मिनट की फिल्म को करना पड़ा जबदस्ती एडिट

सिप्पी ने बताया था, ‘हमें समझ नहीं आ रहा था कि क्या हटाएं, लेकिन अंत में हमने असरानी और जगदीप के कॉमेडी सीन्स को छोटा कर दिया.’ इससे फिल्म 3 घंटे की रह गई, लेकिन दर्शकों को यह बदलाव पसंद नहीं आया. कुछ लोगों ने पुराने शो में देखे गए सीन्स के बारे में दोस्तों से बात की. जब नए शो में यह सीन नहीं दिखे तो दर्शकों ने उन्हें वापस लाने की मांग की.

‘शोले’ की यादगार स्टारकास्ट

‘शोले’ में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, जया बच्चन, संजीव कुमार और अमजद खान (गब्बर सिंह) जैसे सितारों ने शानदार एक्टिंग की. अमजद खान का ‘गब्बर’ का किरदार आज भी हिंदी सिनेमा का सबसे यादगार विलेन माना जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी