मनोरंजन » शेखर कपूर ने मासूम सीक्वल की रिलीज का अनसुना किस्सा बताया

शेखर कपूर ने मासूम सीक्वल की रिलीज का अनसुना किस्सा बताया

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

शेखर कपूर की फिल्म ‘मासूम’ आज भले ही एक सदाबहार क्लासिक मानी जाती हो, लेकिन रिलीज के समय इसका हाल बिल्कुल उलटा था. पहले दिन सिनेमाघरों में दर्शक नहीं पहुंचे और फिल्म को शुरुआती तौर पर फ्लॉप घोषित कर दिया गया. खुद शेखर कपूर ने बताया कि पहले शो में हॉल लगभग खाली था और बाहर कुछ नाराज दर्शकों ने उन्हें ‘आर्टिकल’ फिल्म न बनाने की सलाह दी थी.

ख़बरें फटाफट

शबाना आजमी-नसीरुद्दीन शाह की क्लासिक कल्ट, पहले दिन थिएटर आया सिर्फ 1 शख्सZoom

‘मासूम’ क्लासिक कल्ट फिल्म थी.

नई दिल्ली. अगर आप हिंदी सिनेमा की यादगार फिल्मों की बात करें, तो ‘मासूम’ का नाम अपने आप सामने आ जाता है. आज यह फिल्म एक सदाबहार क्लासिक मानी जाती है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि रिलीज के वक्त इसकी किस्मत बिल्कुल उलटी थी. शेखर कपूर द्वारा डायरेक्ट की गई ये फिल्म जब रिलीज हुई तो पहले दिन पूरे सिनेमाघर में सिर्फ एक शख्स था. फिल्ममेकर इस क्लासिक फिल्म का सीक्वल बनाने के बारे में विचार कर रहे हैं और इसपर काम शुरू करने से पहले उन्होंने मासूम से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है.

शबाना आजमी और नसीरुद्दीन शाह स्टारर फिल्म पहले दिन बुरी तरह फ्लॉप रही थी. पूरे के पूरे थिएटर्स खाली पड़े रहते थे. शेखर कपूर ने मासूम के बारे में एक्स पर पोस्ट कर किस्सा साझा करते हुए लिखा, मेरी पहली फिल्म ‘मासूम’ की थ्रो बैक तस्वीर. रिलीज के पहले दिन मैं मुख्य थिएटर गया और पूरे सिनेमा हॉल में सिर्फ दो लोग थे और उनमें से एक मैं खुद था. उन दिनों सिनेमा टिकटों की ‘ब्लैक मार्केटिंग’ बहुत आम थी. यंग लड़के या गैंग्स टिकटों को एक साथ खरीद लेते थे और शो के दिन उन्हें ज्यादा दाम पर बेचते थे बशर्ते हॉल भरा हो’.

पहले दिन खाली पड़े थे थिएटर

वो आगे लिखते हैं, ‘मासूम’ के पहले शो के पहले दिन, हॉल पूरी तरह खाली था. बाहर कुछ गुस्से में दिखने वाले लड़कों ने मुझे घेर लिया जब उन्हें पता चला कि मैं डायरेक्टर हूं उन्होंने मुझसे कहा कि मैंने उनके पैसे वेस्ट कर दिए. मैं शायद बहुत मायूस दिख रहा था. तो उनमें से एक ने मुझ पर दया दिखाते हुए कहा कि ‘सर.. समस्या ये है कि आपने ‘आर्टिकल’ फिल्म बना दी है. अगर करियर चाहिए तो ऐसा मत करना’. आर्टिकल फिल्म?? मैं सोचता रहा… आर्टिकल फिल्म… फिर समझ आया कि उसका मतलब ‘आर्टिस्टिक फिल्म’ था’.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी