Last Updated:
Shivraj Singh Chouhan meets Advani: स्वतंत्रता दिवस पर शिवराज सिंह चौहान ने लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की. इसके बाद सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल हो गई. एक यूजर्स ने कहा शिवराज जी खुशनसीब हैं कि उन्हें आडवाणी जी …और पढ़ें
स्वतंत्रता दिवस पर शिवराज सिंह चौहान ने लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की. (फोटो Instagram)Shivraj Singh Chouhan meets Advani: 15 अगस्त को एक तरफ जहां पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस की धूम थी, वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की. शिवराज सिंह चौहान ने मुलाकात की तस्वीर खुद ही अपने सोशल मीडिया पर शेयर की. जैसे ही उन्होंने फोटो पोस्ट की, तस्वीर वायरल हो गई. फोटो वायरल होने के बाद कई लोग कमेंट करने लगे. एक यूजर ने ऐसा कमेंट किया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया. यूजर ने लिखा, “शिवराज जी आप बहुत खुशनसीब हो…”
रोहन जोहर नाम के यूजर ने अपने कमेंट में आगे लिखा, “महान नेता, महान व्यक्तित्व एल.के. आडवाणी जी. शिवराज जी, आप तो बहुत खुशनसीब हो कि इस जन्म में आपको आडवाणी जी जैसे गुरु मिले. यह बहुत सौभाग्य की बात है, वे सचमुच एक लीजेंड हैं.”
View this post on Instagram





