Last Updated:
मुंबई पुलिस ने 60 करोड़ की धोखाधड़ी में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर लुकआउट सर्कुलर जारी किया, वहीं शिल्पा ने पहली बार फराह खान के व्लॉग में अपना असली घर दिखाया है.

दरवाजे पर हाथी, घर में फाउंटेंन- घर नहीं महल है ये
शिल्पा शेट्टी का ये घर किसी आलीशान महल से कम नहीं है. इस घर के फर्स्ट फ्लोर पर मेन गेट जहां सुनहरे कमल के फूलों से सजा है, वहीं दरवाजे के दोनों तरफ सिल्वर के बड़े-बड़े हाथी बने हैं. घर का मेन एंट्रेंस आपको किसी महल में एंट्री की याद दिलाता है. दरवाजे पर एक ईवल आई का सिंबल भी लटका नजर आ रहा है. इतना ही नहीं, शिल्पा ने इस वीडियो में पहली बार अपने घर की रसोई भी दिखाई है, जिसमें किसी की एंट्री नहीं होती.

मैं नहीं चाहती लोग घर के अंदर आएं – शिल्पा
कॉरियोग्राफर और डायरेक्टर, फराह खान के सेलीब्रिटी कुकिंग व्लॉग में पहली बार शिल्पा शेट्टी के घर का वो हिस्सा नजर आया है, जहां वो अपने पति, बच्चों और मां के साथ रहती हैं. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, जो काफी धार्मिक हैं, ये मानती हैं कि जो भी कोई घर में आता है, अपनी एनर्जी लेकर आता है. ऐसे में हर किसी को अपने घर में नहीं आने देना चाहिए. शिल्पा कहती हैं, ‘हमारे घर में एनर्जी और लोग, सिंपल और पॉजिटिव हैं. मैं ये पसंद नहीं करती कि बाहर के लोग घर के अंदर आएं, क्योंकि इससे घर की ऊर्जा प्रभावित होती है.’ शिल्पा की बात सुनकर फराह कहती हैं, ‘ओह, इसलिए तुम लोगों को नीचे ही रखती हो.’
दुनिया को दिखाती रही हैं ग्राउंड फ्लोर
शिल्पा शेट्टी हर साल घर में गणपति लाती हैं, या फिर वो अपने सोशल मीडिया पर अक्सर अपने जिम के वीडियो डालती रहती हैं. शिल्पा के ये सारे वीडियो उनके घर के ग्राउंड फ्लोर के हैं और वह लोगों के सामने अपने घर के इसी हिस्से को दिखाती हैं. उन्होंने इस व्लॉग में जिक्र किया कि पहली बार उनके घर के ऊपर के फ्लोर को कोई देख पाएगा. फराह खान के इस वीडियो में शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा की पहली पंजाबी फिल्म ‘मेहर’ को भी प्रमोट करती नजर आ रही हैं.
दीपिका शर्मा पिछले 5 सालों से News18 Hindi में काम कर रही हैं. News Editor के पद पर रहते हुए Entertainment सेक्शन को 4 सालों तक लीड करने के साथ अब Lifestyle, Astrology और Dharma की टीम को लीड कर रही हैं. पत्र…और पढ़ें
दीपिका शर्मा पिछले 5 सालों से News18 Hindi में काम कर रही हैं. News Editor के पद पर रहते हुए Entertainment सेक्शन को 4 सालों तक लीड करने के साथ अब Lifestyle, Astrology और Dharma की टीम को लीड कर रही हैं. पत्र… और पढ़ें
Mumbai,Maharashtra
September 08, 2025, 12:41 IST
दरवाजे पर हाथी, घर में फाउंटेंन- घर नहीं महल है ये
शिल्पा शेट्टी का ये घर किसी आलीशान महल से कम नहीं है. इस घर के फर्स्ट फ्लोर पर मेन गेट जहां सुनहरे कमल के फूलों से सजा है, वहीं दरवाजे के दोनों तरफ सिल्वर के बड़े-बड़े हाथी बने हैं. घर का मेन एंट्रेंस आपको किसी महल में एंट्री की याद दिलाता है. दरवाजे पर एक ईवल आई का सिंबल भी लटका नजर आ रहा है. इतना ही नहीं, शिल्पा ने इस वीडियो में पहली बार अपने घर की रसोई भी दिखाई है, जिसमें किसी की एंट्री नहीं होती.

मैं नहीं चाहती लोग घर के अंदर आएं – शिल्पा
कॉरियोग्राफर और डायरेक्टर, फराह खान के सेलीब्रिटी कुकिंग व्लॉग में पहली बार शिल्पा शेट्टी के घर का वो हिस्सा नजर आया है, जहां वो अपने पति, बच्चों और मां के साथ रहती हैं. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, जो काफी धार्मिक हैं, ये मानती हैं कि जो भी कोई घर में आता है, अपनी एनर्जी लेकर आता है. ऐसे में हर किसी को अपने घर में नहीं आने देना चाहिए. शिल्पा कहती हैं, ‘हमारे घर में एनर्जी और लोग, सिंपल और पॉजिटिव हैं. मैं ये पसंद नहीं करती कि बाहर के लोग घर के अंदर आएं, क्योंकि इससे घर की ऊर्जा प्रभावित होती है.’ शिल्पा की बात सुनकर फराह कहती हैं, ‘ओह, इसलिए तुम लोगों को नीचे ही रखती हो.’
दुनिया को दिखाती रही हैं ग्राउंड फ्लोर
शिल्पा शेट्टी हर साल घर में गणपति लाती हैं, या फिर वो अपने सोशल मीडिया पर अक्सर अपने जिम के वीडियो डालती रहती हैं. शिल्पा के ये सारे वीडियो उनके घर के ग्राउंड फ्लोर के हैं और वह लोगों के सामने अपने घर के इसी हिस्से को दिखाती हैं. उन्होंने इस व्लॉग में जिक्र किया कि पहली बार उनके घर के ऊपर के फ्लोर को कोई देख पाएगा. फराह खान के इस वीडियो में शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा की पहली पंजाबी फिल्म ‘मेहर’ को भी प्रमोट करती नजर आ रही हैं.
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐपया वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें