भारत » शिल्‍पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी का केस, इस बार दिग्‍गज बिजनेसमैन के साथ किया खेल

शिल्‍पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी का केस, इस बार दिग्‍गज बिजनेसमैन के साथ किया खेल

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Raj Kundra Shilpa Shetty FIR : राज कुंद्रा का विवादों से पुराना नाता रहा है. कभी मनी लॉन्ड्रिंग तो कभी क्रिप्‍टोकरेंसी और पोर्नोग्राफी, अब धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज कराया गया है. एक बिजनेसमैन ने आरोप लगाया…और पढ़ें

शिल्‍पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी का केस, क्‍या है मामलाशिल्‍पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है.
नई दिल्‍ली. बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्‍पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा के खिलाफ बड़ी धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है. दिग्‍गज बिजनेसमैन दीपक कोठारी ने मुंबई पुलिस में दर्ज कराए केस में आरोप लगाया है कि दोनों ने उनसे 60 करोड़ रुपये लिए और काम भी पूरा नहीं किया. राज कुंद्रा के खिलाफ इससे पहले भी फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग के केस हो चुके हैं, जब उन्‍हें ईडी ने समन जारी किया था.

लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक दीपक कोठारी ने अपनी शिकायत में कहा है कि करीब एक दशक पहले राज कुंद्रा और शिल्‍पा शेट्ट ने उनसे 60 करोड़ रुपये लिए थे. कपल ने उनके बिजनेस को बढ़ाने का वादा किया था और इसी काम के लिए दो किस्‍तों में 60 करोड़ का भुगतान किया गया था. कोठारी ने आरोप लगाया कि पैसे लेने के बाद दोनों ने उनके बिजनेस बढ़ाने में कोई भूमिका नहीं निभाई और सारा पैसा अपने व्‍यक्तिगत इस्‍तेमाल में खर्च कर दिए.

ये भी पढ़ें – Sachin Tendulkar Samadhi Net Worth : मुंबई के बड़े बिजनेसमैन हैं सचिन के समधी, अब तक कितना पैसा बनाया

क्‍या है पूरा विवाद
कोठारी ने अपनी शिकायत में लिखा कि साल 2015 में शिल्‍पा और उनके पति राज कुंद्रा ने उन्‍हें एक मध्‍यस्‍थ के जरिये संपर्क किया और 75 करोड़ रुपये लोन की बात की. यह पैसा बेस्‍ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड के नाम लिया गया, जो लाइफस्‍टाइल प्रोडक्‍ट को बढ़ावा देती है और एक ऑनलाइन शॉपिंग प्‍लेटफॉर्म चलाती है. इस लोन के लिए 12 फीसदी का ब्‍याज निर्धारित किया गया था.

निवेश में बदल दिया लोन
कोठारी ने बताया कि बाद में शेट्टी और कुंद्रा ने उनसे लोन को निवेश में बदलने की गुजारिश की और हर महीने ब्‍याज सहित मूलधन को लौटाने का भी वादा किया. इसके बाद कोठारी ने अप्रैल, 2015 में 31.95 करोड़ रुपये शेयर सब्‍सक्रिप्‍शन एग्रीमेंट के जरिये ट्रांसफर किए थे, जबकि सितंबर में फिर 28.53 करोड़ रुपये का फंड सप्‍लीमेंट एग्रीमेंट के जरिये ट्रांसफर किया था. यह सारा फंड बेस्‍ट डील टीवी के बैंक खाते में भेजा गया था. बाद में कपल ने उनका पैसा नहीं लौटाया और तमाम कोशिशों के बावजूद आज तक यह वापस नहीं किया. उन्‍होंने अपना वादा भी नहीं निभाया और मेरे फंड का दुरुपयोग किया.

विवादों से रहा है पुराना नाता
राज कुंद्रा के साथ विवाद कोई नया नहीं है, उनके साथ विवादों की फेहरिस्‍त है. प्रवर्तन निदेशालय ने दिसंबर, 2024 में उन्‍हें मनी लॉन्ड्रिंग केस में समन जारी किया था. यह मामला पोर्नोग्राफिक से भी जुड़ा था. यह मामला मई, 2022 में मुंबई पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर और चार्जशीट से जुड़ा था. तब कु्ंद्रा व अन्‍य को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था, लेकिन बाद में जमानत मिल गई थी. हालांकि, इसके एक साल बाद ही क्रिप्‍टोकरेंसी से जुड़े मामले में ईडी ने राज कुंद्रा और शिल्‍पा शेट्टी की 98 करोड़ की संपत्ति जब्‍त कर ली थी.

authorimg

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

शिल्‍पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी का केस, क्‍या है मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी