करीना कपूर खान ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं. इनमें से एक फिल्म ‘हलचल’ है. इसका एक गाना ‘इश्क में’ है. इस गाने में करीना, अक्षय को रिझाने की कोशिश करती हैं. करीना उनसे प्यार करने का दिखावा करती हैं. लेकिन अक्षय बार-बार दूर भागते हैं. गाने में एक प्यारी नोंक-झोक देखने को मिलती है. गाने को अल्का याग्निक और शान ने मिलकर गाया है. गाने के बोल समीर ने लिखे हैं. इसका म्युजिक विद्या सागर ने दिया है. फिल्म की तरह यह गाना भी हिट हुआ था.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।





