खेल » ‘शादी इसलिए की क्योंकि…’, गोविंदा नहीं, यह एक्टर था सुनीता आहूजा का क्रश, बताई ‘हीरो नं. 1’ संग 7 फेरे लेने की वजह

‘शादी इसलिए की क्योंकि…’, गोविंदा नहीं, यह एक्टर था सुनीता आहूजा का क्रश, बताई ‘हीरो नं. 1’ संग 7 फेरे लेने की वजह

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

सुनीता आहूजा ने हाल ही में गोविंदा से शादी करने के फैसले पर बात की. साथ ही खुलासा किया कि उनकी और गोविंदा की शादी में किस एक्टर ने बड़ी भूमिका निभाई थी.

'शादी इसलिए की...', सुनीता आहूजा ने अब बताई गोविंद संग 7 फेरे लेने की वजहगोविंदा और सुनीता आहूजा ने साल 1987 में रचाई थी शादी.
नई दिल्ली. गोविंदा और सुनीता आहूजा इन दिनों तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. फैंस दोनों को लेकर काफी परेशान हैं और हर कोई चाहता है कि ये कपल साथ रहे. हालांकि, गोविंदा के मैनेजर इन खबरों को अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया है और कहा कि कपल के बीच सबकुछ ठीक है. इस बीच एक बातचीत के दौरान सुनीता ने खुलासा किया कि दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की वजह से ही गोविंदा से शादी का फैसला लिया था.

Eat Travel Repeat के साथ बातचीत में सुनीता आहूजा ने धर्मेंद्र को अपना टीनेज क्रश बताया. साथ ही खुलासा किया कि गोविंदा से उनकी शादी में दिग्गज एक्टर ने उनकी हेल्प की थी. सुनीता आहूजा ने कहा, ‘मुझे बाकी कोई पसंद नहीं था, लेकिन अब मुझे शाहरुख खान बहुत पसंद हैं. वो एक जेंटलमैन हैं और मुझे वो अच्छे लगते हैं. लेकिन जब मैं टीनएजर थी, तो मुझे सिर्फ धर्म जी ही पसंद थे. मैंने गोविंदा से शादी ही इसलिए की, क्योंकि वो धर्म जी जैसे लगते हैं. दोनों पंजाबी हैं.’

धर्मेंद्र को सुनीता ने बताई थी अपनी पसंद

सुनीता आहूजा ने ने खुद धर्मेंद्र जी को अपनी पसंद के बारे में बताया था. उन्होंने कहा, ‘मैंने एक बार धर्म जी से भी कहा था कि मैंने इससे (गोविंदा से) शादी इसलिए की, क्योंकि ये थोड़ा-थोड़ा आपके जैसा दिखता था. सुनीता आहूजा ने यह भी बताया कि फिल्म ‘सैंडविच’ में गोविंदा ने एक ऐसा किरदार निभाया था, जो धर्मेंद्र से प्रेरित था. गोविंदा की उस परफॉर्मेंस ने उन्हें धर्मेंद्र जी की याद दिला दी और तभी उन्होंने तय कर लिया कि वह गोविंदा से शादी करेंगी.’

मैनेजर ने तलाक की खबरों को किया खारिज

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने शनिवार को कपल के तलाक की खबरों को खारिज कर दिया है. उन्होंने बताया कि ये सब बस अफवाहें हैं. उन्होंने आईएएनएस से कहा, ‘तलाक से जुड़ी जो खबरें सामने आई हैं, वे पुरानी घटनाओं पर आधारित हैं और फिलहाल दंपत्ति के बीच सब कुछ ठीक है.’ जब उनसे पूछा गया कि क्या यह वही 2024 वाला केस है जो सुनीता ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में दाखिल किया था, तो उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा कि हां, यह वही केस है, लेकिन अब मामला सुलझ चुका है.

तलाक की अफवाहों पर जाहिर की नाराजगी

शशि ने आगे बताया, ‘यह पुरानी बात है जो फिर से ताजा खबर की तरह फैल रही है. कोई नई बात नहीं हुई है. मुझे लगातार कॉल आ रही हैं, लेकिन सब ठीक है. कपल के बीच लगभग सब कुछ सुलझ गया है. चिंता की कोई बात नहीं है. हम जल्द ही आधिकारिक बयान भी जारी करेंगे’. उन्होंने मीडिया में फैल रही गलत जानकारियों को लेकर नाराजगी जाहिर की और कहा, ‘क्या आपने गोविंदा को इसके बारे में बोलते देखा है? फिल्म इंडस्ट्री और मीडिया में लोग गलतफहमी और भ्रामक जानकारी का फायदा उठाते हैं. कोई मूर्ख व्यक्ति इस विवाद से फायदा उठाना चाहता है.’

अपनी बंदूक से घायल हो गए थे गोविंदा

गौरतलब है कि इस साल फरवरी में भी ऐसी खबरें सामने आई थीं कि सुनीता ने तलाक के लिए अर्जी दी है और कानूनी नोटिस भी भेजा है. वहीं, गोविंदा पिछले कुछ महीनों से मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. अक्टूबर में बंदूक की सफाई के दौरान उनके पैर में गोली लग गई थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘शादी इसलिए की…’, सुनीता आहूजा ने अब बताई गोविंद संग 7 फेरे लेने की वजह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी