Last Updated:
Actor: एक्टर की जिंदगी का ये रंगीन सफर, प्यार, धोखे और वफादारी की कहानी, आज भी बॉलीवुड गलियारों में गूंजती है. आखिर ये चॉकलेटी हीरो कौन है, जिसने प्यार और विवादों का ऐसा ताना-बाना बुना?

नई दिल्ली. बॉलीवुड का चॉकलेटी हीरो, जिसने अपनी दिलकश अदाओं और मुस्कान से लाखों दिल जीते, पर्दे पर तो रोमांस का परचम लहराया और निजी जिंदगी में भी सुर्खियां बटोरीं. शादीशुदा होने के बावजूद, उनकी दूसरी हसीनाओं संग नजदीकियां हमेशा चर्चा में रहीं. बीवी ने कई बार उन्हें रंगेहाथ पकड़ा, मगर फिर भी उनकी शादी की डोर मजबूत रही. उनके अफेयर्स ने बॉलीवुड में तहलका मचा दिया, चाहे वो सेट पर पनपे प्यार के किस्से हों या गुपचुप मुलाकातों की खबरें. हर बार विवादों के बावजूद, उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग और चार्म से फैंस का दिल जीतना नहीं छोड़ा.

ये एक्टर और कोई नहीं बल्कि ऋषि कपूर थे. फिल्म ‘बॉबी’ से उन्होंने लाखों दिलों पर राज किया और बॉलीवुड के ‘चॉकलेटी हीरो’ कहे जाने लगे. उनकी मासूमियत और रोमांटिक अंदाज के दीवाने इतने थे कि खबरें तो यहां तक आईं कि फैंस उन्हें खून से खत लिखते थे. लेकिन जब 1980 में उन्होंने अपनी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन पार्टनर नीतू सिंह से शादी कर ली, तब कई दिल टूट गए.

बाहर से परफेक्ट लगने वाली ये जोड़ी अंदर से कई तूफानों से गुजरी. ऋषि की कई एक्ट्रेसेस से अफेयर्स की अफवाहें सुर्खियां बनीं और नीतू ने खुद कई बार उन्हें फ्लर्टिंग करते रंगे हाथों पकड़ा. ‘बॉबी’ की सुपरहिट कामयाबी के बाद ऋषि और डिंपल कपाड़िया की जोड़ी की चर्चा हर तरफ थी. ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने ऑफ-स्क्रीन रोमांस की अफवाहें उड़ा दीं. ऋषि ने अपनी किताब ‘खुल्लम खुल्ला’ में इस बात का खुलासा किया है.

उन्होंने बताया है, ‘जब उन्हें डिंपल के साथ ‘सागर’ में कास्ट किया गया तो नीतू असहज हो गईं. लेकिन ऋषि ने सफाई दी कि डिंपल सिर्फ दोस्त थीं. ‘बॉबी’ के दौरान दोनों करीब आए थे, लेकिन ‘सागर’ तक दस साल बीत चुके थे. डिंपल दो बच्चों की मां बन चुकी थीं और ऋषि अपनी फैमिली में खुश थे. फिर भी, अफवाहें इतनी तेज थीं कि ऋषि की तब गर्लफ्रेंड रहीं यास्मिन मेहता ने उनसे ब्रेकअप कर लिया.

ऋषि ने किताब में खुलासा किया कि ब्रेकअप के बाद वे ‘जहरिला इंसान’ की शूटिंग के लिए कर्नाटक के चित्रदुर्गा गए. वहां शराब पीकर उदास रहते और को-स्टार नीतू से यास्मिन को मनाने के लिए फोन करवाते. ये वो दौर था जब नीतू और ऋषि की दोस्ती प्यार में बदल रही थी, लेकिन अफवाहें रुकने का नाम नहीं ले रही थीं.

शादी के बाद भी ऋषि का नाम जूही चावला और दिव्या भारती जैसी कई हसीनाओं से जुड़ा. ये लिंक्स सिर्फ फिल्मी गॉसिप नहीं, बल्कि नीतू की जिंदगी का हिस्सा बन गए. एक पुराने इंटरव्यू में नीतू ने खुलकर कहा था, ‘मैंने उन्हें सैकड़ों बार फ्लर्टिंग करते पकड़ा है. आउटडोर शूटिंग्स पर उनके अफेयर्स की खबरें सबसे पहले मुझे मिलती हैं. लेकिन मैं जानती हूं कि ये सिर्फ वन-नाइट स्टैंड्स हैं. पहले मैं झगड़ती थी, लेकिन अब सोचती हूं- चलो, देखते हैं कब तक चलता है ये.’

नीतू ने आगे बताया था, ‘वो हमेशा सोचते हैं कि मुझे कैसे पता चलता है. मेरे दोस्तों का नेटवर्क है, जो सब बताते हैं. मैं बस कहती हूं, मुझे पता है, अब भूल जाओ. अच्छी बात ये है कि वो कभी झूठ नहीं बोलते, सब कबूल कर लेते. लेकिन उन्हें ये खलता है कि मैं लड़ती नहीं. बस कुछ दिन इग्नोर करती हूं.’ नीतू की सोच थी कि शादी में विश्वास मजबूत हो तो फ्लिंग्स से फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने कहा, ‘हम एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं. फैमिली उनकी प्राथमिकता है, तो क्यों परेशान होना? मर्दों को थोड़ी आजादी मिलनी चाहिए, वो फ्लर्टी होते हैं. उन्हें बांधकर नहीं रखा जा सकता.

ऋषि की ये कहानियां बॉलीवुड की चकाचौंध के पीछे की हकीकत दिखाती हैं. जहां बाहर से सब ग्लैमरस लगता है, वहां रिश्तों की जंग चलती रहती है. नीतू की समझदारी ने उनकी शादी को 38 साल तक मजबूत रखा, लेकिन अफवाहें हमेशा सुर्खियां बटोरती रहीं.। ऋषि के निधन के बाद ये किस्से उनकी यादों का हिस्सा बन गए, जो बताते हैं कि स्टारडम की कीमत क्या होती है.
September 12, 2025, 09:11 IST





