खेल » शांति प्रिया का कमबैक, अक्षय संग सौगंध से मिली पहचान

शांति प्रिया का कमबैक, अक्षय संग सौगंध से मिली पहचान

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Shanthi Priya Talk about Bald Look: अक्षय कुमार के साथ फिल्मों में नजर आ चुकीं शांति प्रिया ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है. लेकिन असल जिंदगी उनकी दर्दभरी रही है. अब एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्…और पढ़ें

अक्षय कुमार की हीरोइन ने क्यों मुंडवा लिया था सिर, 35 साल से एक्टिंग से थी दूरडेब्यू से मिली थी पहचान
नई दिल्ली. शांति प्रिया 90 के दशक जानी मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं. बॉलीवुड में अपनी मासूमियत और एक्टिंग के दम पर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी. साउथ फिल्म इंडस्ट्री से आते हुए हिंदी सिनेमा में कदम रखा. अक्षय कुमार के साथ फिल्मी करियर की शुरुआत की और अपने समय में कई बड़े सितारों के साथ भी वह काम कर चुकी हैं.

शांति प्रिया ने बॉलीवुड में डेब्यू साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म ‘सौगंध’ से किया था. इस फिल्म में उनके हीरो थे अक्षय कुमार, जो खुद भी इसी फिल्म से बतौर लीड हीरो डेब्यू कर रहे थे. सौगंध उस दौर में ज्यादा सफल नहीं हो पाई, लेकिन इस फिल्म से शांति प्रिया को पहचान मिली. अक्षय कुमार आज जहां बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की लिस्ट में गिने जाते हैं, वहीं शांति प्रिया कुछ समय बाद एक्टिंग से दूर हो गई थीं.

सादगी की मूरत है ये हसीना, शादी में मसीहा बनकर पहुंचा था ये सुपरस्टार, जिसका पति ही बना करियर का ग्रहण

लोगों ने खूब मारे थे ताने

शांति प्रिया ने अप्रैल 2025 में अपना सिर मुंडवा लिया था. उनका उठाया गया ये कदम फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला था. कुछ महीने पहले ही शांति प्रिया ने अपनी कई फोटोज शेयर की थीं, इन फोटोज में उनका बाल्ड लुक नजर आया था. अपने दिवंगत पति सिद्धार्थ रॉय को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने उनका ब्लेजर भी पहना था, लेकिन उस वक्त लोगों ने उनसे कहा था कि वह ये सब लोगों का ध्यान अपनी ओर करने के लिए कर रही हैं. उन्होंने जूम को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने गंजा होने जैसा कदम क्यों उठाया था.

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी