भारत » शशि थरूर ने विक्रमसिंघे की गिरफ्तारी पर चिंता जताई, श्रीलंका से अपील

शशि थरूर ने विक्रमसिंघे की गिरफ्तारी पर चिंता जताई, श्रीलंका से अपील

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Shashi Tharoor News: शशि थरूर ने रानिल विक्रमसिंघे की गिरफ्तारी पर चिंता जताई, श्रीलंका सरकार से बदले की राजनीति से बचने और सम्मानजनक व्यवहार की अपील की. आरोप मामूली बताए गए हैं.

बदले की राजनीति से... थरूर ने पूर्व श्रीलंकाई राष्ट्रपति को लेकर जताई चिंताशशि थरूर ने पूर्व श्रीलंकाई राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को लेकर चिंता जताई है.
Shashi Tharoor News: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पूर्व श्रीलंकाई राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की गिरफ्तारी पर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने श्रीलंका सरकार से बदले की राजनीति से बचने और इस अनुभवी नेता के साथ सम्मान और गरिमा के साथ व्यवहार करने की अपील की है. थरूर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि विक्रमसिंघे के खिलाफ लगाए गए आरोप मामूली प्रतीत होते हैं और उनकी गिरफ्तारी के तुरंत बाद 76 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति को स्वास्थ्य समस्याओं के कारण जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

थरूर ने अपने कहा कि पूर्व श्रीलंकाई राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की गिरफ्तारी पर चिंता है, क्योंकि प्रथम दृष्टया उनके खिलाफ लगाए गए आरोप मामूली लगते हैं. उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें जेल अस्पताल में भर्ती किया गया है. मैं श्रीलंका सरकार से अपील करता हूं कि वह इस मामले को उनके आंतरिक मामला मानते हुए भी बदले की राजनीति से बचे और अपने पूर्व राष्ट्रपति के साथ वह सम्मान और गरिमा बनाए रखे, जिसके वे दशकों की राष्ट्रीय सेवा के बाद हकदार हैं.

विक्रमसिंघे को शुक्रवार को सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में हिरासत में लिया गया. न्यूजवायर लंका के अनुसार, यह मामला लंदन में एक निजी यात्रा से जुड़ा है, जहां उन्होंने एक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया था. जांचकर्ताओं का दावा है कि यह यात्रा आधिकारिक नहीं थी, बल्कि सरकारी धन से वित्तपोषित थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी