Last Updated:
Dhabha Roti Spiting Video: बद्दी के साईं रोड स्थित मशहूर ढाबे में कुक द्वारा रोटियों पर थूक लगाने का वीडियो वायरल हुआ, जिससे स्थानीय लोग आक्रोशित हैं. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी की यह घटना है. जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी की यह घटना है. बद्दी शहर के पास साईं रोड पर यह मशहूर ढाबा है, जिसका चिकन काफी मशहूर है. ढाबे पर काम करने वाले कुक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कुक रोटी बनाते समय उस पर बार-बार थूकता नजर आ रहा है, जिसे बाद में तंदूर में सेंककर ग्राहकों को परोसा जा रहा थाय इस घिनौनी हरकत ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है.
सोलन जिले में श्रीराम सेना के संयोजक राजेश जिंदल ने थाना बद्दी में लिखित शिकायत दी और कहा कि बद्दी-साईं रोड पर स्थित मदीना चिकन कार्नर (सैफरोन के सामने) पर खाने को थूक कर तैयार किया जाता है. यह कृत्य स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है. इस पूरे मामले को लेकर अब श्रीराम सेना ने पुलिस को शिकायत दी है और पुलिस ने मामला धारा 271 और 272 BNS के तहत केस दर्ज कर लिया. हेड कांस्टेबल राम कुमार को जांच सौंपी गई है. थाना प्रभारी शिव राम कृष्ण ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है.
36 सेकेंड का वीडियो
इस घटना को दो युवकों ने शूट किया है. हालांकि, मैन रोड से यह वीडिय़ो बनाया गया है, जिसमें एक युवक फोन का कैमरा जूम करता है और उसमें साफ नजर आता है कि कुक तंदूर पर रोटी सेंकने से पहले उस पर थूकता है. इस दौरान पंजाबी भाषा में बात कर रहा है एक युवक दूसरे से कहता है कि तू देख रहा है. इस पर दूसरा शख्स कहता है कि भाई रहने दे. फिलहाल, पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और ढाबा संचालक से पूछताछ की जा रही है.

Results-driven journalist with 13 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently…और पढ़ें
Results-driven journalist with 13 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently… और पढ़ें
Baddi,Solan,Himachal Pradesh
August 22, 2025, 10:05 IST





