खेल » शमिता शेट्टी का शॉकिंग खुलासा, बिग बॉस OTT के बाद लड़ीं एंग्जायटी की जंग! बोलीं- ‘मैं एग्रेसिव हो गई थी’

शमिता शेट्टी का शॉकिंग खुलासा, बिग बॉस OTT के बाद लड़ीं एंग्जायटी की जंग! बोलीं- ‘मैं एग्रेसिव हो गई थी’

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

शमिता शेट्टी ने खुलासा किया कि बिग बॉस ओटीटी के बाद उन्हें थेरेपी की ली. उन्होंने बताया कि रियलिटी शो छोड़ने के बाद उनके लिए चिंता और भ्रम की स्थिति कैसे बदतर हो गई.

शमिता शेट्टी का शॉकिंग खुलासा, बिग बॉस OTT के बाद लड़ीं एंग्जायटी की जंग!शमिता शेट्टी ने माना बिग बॉस ने उन्हें फिर पहचान दिलाई.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस OTT’ के अपने एक्सपीरियंस को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने ये स्वीकार किया कि इस शो में एक बार फिर से उनकी खोई हुई पहचान को वापस दिलाया. लेकिन इससे उनकी मेंटल हेल्थ पर भी गहरा असर डाला.शमिता ने बताया कि शो खत्म होने के बाद उन्हें लगभग एक साल तक प्रोफेशनल थेरपी की जरूरत पड़ी.

पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में शमिता ने अपनी अनुभव को शेयक करते हुए कहा, ‘बिग बॉस से बाहर आने के बाद मुझे एक साल थेरपी की जरूरत पड़ी, क्योंकि मैं समझ नहीं पा रही थी कि मेरे आस-पास क्या हो रहा है या सही तरीके से कैसे रिएक्ट करूं.’ उन्होंने आगे बताया कि शो में रियलिटी और फिक्शन की सीमाएं इतनी धुंधली हो गईं कि उनके मन में बहुत कन्फ्यूजन होने लगे.

‘मैं एग्रेसिव हो गई थी’

शमिता ने शो के बाद की अपनी बढ़ी हुई एंग्जाइटी के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, ‘मैं बेहद एंग्जाइटी के साथ बाहर आई. मैं पहले से ही एंग्जाइटी की शिकार थी तो इस शो ने इसे और बदतर बना दिया. मुझे लगता है कि मैं बाहर आकर थोड़ी ज्यादा एग्रेसिव भी हो गई थी और मेरे ख्याल से ऐसा घर (बिग बॉस हाउस) की वजह से हुआ क्योंकि मैं लगातार लड़ रही थी.’ उन्होंने घर के अंदर की रोजमर्रा की झड़पों को याद करते हुए कहा, ‘सोचिए, लगभग हर रोज सुबह उठकर टूथपेस्ट जैसी मामूली चीजों के लिए लोगों को एक-दूसरों पर चिल्लाते हुए सुनना… यह कोई अच्छा माहौल नहीं है.’

शमिता शेट्टी का काम-धाम

बिग बॉस OTT के बाद भी शमिता ने अपने करियर को आगे बढ़ाया.शमिता की हालिया प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वे 2023 में सुश्रुत जैन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द टेनेंट’ में नजर आईं, जहां उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई. हाल ही में वे अपनी बहन शिल्पा शेट्टी के साथ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग हो रहे ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में गेस्ट के रूप में दिखीं, जिसे कपिल शर्मा होस्ट करते हैं.

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

शमिता शेट्टी का शॉकिंग खुलासा, बिग बॉस OTT के बाद लड़ीं एंग्जायटी की जंग!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी