मनोरंजन » शत्रुघ्न सिन्हा ने पर्सनैलिटी राइट्स सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दी

शत्रुघ्न सिन्हा ने पर्सनैलिटी राइट्स सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दी

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:


शत्रुघ्न सिन्हा ने पर्सनैलिटी राइट्स मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. अपने पर्सनैलिटी राइट्स, नाम, आवाज और मशहूर डायलॉग ‘खामोश’ के बिना अनुमति व्यावसायिक इस्तेमाल पर रोक की मांग की है. कोर्ट ने एक्टर को इसपर राहत देते हुए अपना फैसला सुरक्षित रखा.

ख़बरें फटाफट

होना पड़ेगा 'खामोश', शत्रुघ्न सिन्हा पर्सनैलिटी राइट्स मामले में पहुंचे कोर्टZoom

शत्रुघ्न सिन्हा

नई दिल्ली. बॉलीवुड सितारे अपनी पर्सनैलिटी राइट्स को लेकर लगातार कोर्ट का दरवाजा खटखटा रहे हैं. अरिजीत सिंह, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन, शिल्पा शेट्टी, जैकी श्रॉफ समेत कई सितारे पर्सनैलिटी राइट्स मामले में कोर्ट से गुहार लगा चुके हैं. अब इस कड़ी में दिग्गज अभिनेता और लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी जुड़ गया है. शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

शत्रुघ्न सिन्हा ने अदालत में याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि कई वेबसाइट्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स उनके नाम, तस्वीर, आवाज और उनके मशहूर अंदाज का बिना अनुमति इस्तेमाल कर रहे हैं. उनकी सबसे खास पहचान बनने वाली पंचलाइन ‘खामोश’ का भी कथित तौर पर बिजनेस के लिए बिना अनुमति के इस्तेमाल किया जा रहा है.

शत्रुघ्न सिन्हा को कोर्ट से मिली राहत

सोमवार को जस्टिस शर्मिला देशमुख की बेंच ने इस मामले पर सुनवाई की. अभिनेता की ओर से अदालत से अंतरिम राहत की मांग की गई है, ताकि उन सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और वेबसाइट्स पर तत्काल रोक लगाई जा सके जो उनकी पहचान का व्यावसायिक इस्तेमाल कर रही हैं. अदालत ने दिग्गज एक्टर को राहत देते हुए फिलहाल इस मांग पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है.

बिना अनुमति के इस्तेमाल नहीं हो पाएगा डायलॉग

79 वर्षीय अभिनेता का कहना है कि उन्होंने दशकों की मेहनत से अपनी अलग पहचान और ब्रांड वैल्यू बनाई है. उनकी पर्सनैलिटी, आवाज, अंदाज और संवाद शैली उनकी इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी का हिस्सा है. ऐसे में बिना अनुमति इसका इस्तेमाल उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है और इससे उन्हें आर्थिक व प्रतिष्ठा दोनों तरह का नुकसान हो रहा है.

याचिका में उन्होंने अदालत से स्थायी रोक लगाने की भी मांग की है. उनका कहना है कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति या संस्था उनके नाम, आवाज, स्टाइल या सिग्नेचर पंचलाइन का उपयोग किसी भी व्यावसायिक मकसद से उनकी अनुमति के बिना न कर सके.

बता दें, इससे पहले जैकी श्रॉफ भी अपने पॉपुलर डायलॉग पर फैसला सुरक्षित करने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुके हैं. कोर्ट ने एक्टर को राहत देते हुए उनके डायलॉग के बिना अनुमति प्रयोग पर रोक लगा दी.

About the Author

authorimg

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी