Last Updated:
इन सितारों ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर राज किया है बल्कि लाखों लोगों के दिलों पर भी अमिट छाप छोड़ी है.

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज हैं, जो रिटायरमेंट लेकर आराम करने की उम्र में नए स्टार्स को टक्कर दे रहे हैं. 80-90 साल की उम्र में भी इनका स्टारडम ऐसा है कि नई खेप के हीरो इनके सामने पानी भरते हैं.

रजनीकांत यानी ‘थलाइवा’ का स्वैग और बॉक्स ऑफिस पावर आज भी जवानों पर भारी है. रजनीकांत अपने अनोखे स्टाइल, स्क्रीन प्रेजेस और जबरदस्त मास अपील के लिए जाने जाते हैं.

बॉलीवुड के ही-मैन यानी धर्मेंद्र ने अपने दौर में तो अपनी बॉडी, स्टाइल और लुक से फैंस के दिलों को जीत लिया, लेकिन जैसी ही दूसरी पारी में फिल्मों का रूख किया को अपने रोमांटिक अंजाद से फिर लोगों के ध्यान खींच लिया. इस दिसंबर 90 साल के होने वाले धर्मेंद्र भी नए स्टार्स को टक्कर दे रहे हैं.

बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ यानी अमिताभ बच्चन, जिनकी दमदार एक्टिंग और लंबे करियर ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री का सबसे ऊंचा मुकाम दिलाया. 82 साल के बिग भी पिछले 6 दशक से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और नए स्टार्स को टक्कर दे रहे हैं.

70 साल के कमल हासन सिनेमा के जीनियस, एक्टर-डायरेक्टर-राइटर के रूप में अपनी बहुमुखी प्रतिभा और लीक से हटकर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. ‘विक्रम’, ‘इंडियन 2’ जैसी फिल्मों में उनका जलवा देखने को मिला. उनकी एक्टिंग और स्टाइल आज भी यंगस्टर्स को टक्कर देती है.

मोहनलाल के लिए कहा जाता है कि वो साउथ के पावरहाउस परफॉर्मर हैं.अपनी नैचुरल एक्टिंग और अद्भुत रेंज से आज भी वह दर्शकों को सिनेमाघरों तक आने के लिए विवश कर देते हैं.

चिरंजीवी तेलुगु सिनेमा के मेगास्टार, बेहतरीन डांस मूव्स, एक्शन रोल और अटूट लोकप्रियता के प्रतीक हैं.

स्टाइल आइकॉन और दिग्गज कलाकार ममूटी, जिनकी स्क्रीन प्रेजेंस दशकों और कई इंडस्ट्रीज में कायम है. 73 साल की उम्र में वह लीड रोल कर रहे हैं.

मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान, जिन्होंने पाथ-ब्रेकिंग फिल्मों और उम्दा अदाकारी से दर्शकों को प्रभावित किया. 60 के हो चुके आमिर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं.

सलमान खान बॉलीवुड के भाईजान हैं, जो अपने मास अपील, आइकॉनिक किरदार और फैंस की दीवानगी के लिए मशहूर हैं. 59 साल में उनका भी जलवा जलाल है.

बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस यानी शाहरुख खान अपनी करिश्माई पर्सनालिटी, हाजिरजवाबी और ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए मशहूर, उन्हें भी नए स्टार टक्कर नहीं दे पा रहे हैं.
August 14, 2025, 15:55 IST





