खेल » वो हसीन-मोहतरमा, जिसने जिस्म के दलदल में तार-तार की कई औरतों की जिंदगी, खुद की मां को प्रेमी ही निगल गया

वो हसीन-मोहतरमा, जिसने जिस्म के दलदल में तार-तार की कई औरतों की जिंदगी, खुद की मां को प्रेमी ही निगल गया

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

एक नामी एक्ट्रेस ने कई लड़कियों को नर्क में डाला था. जी हां, हाल में ही एक मशहूर एक्ट्रेस को सेक्स रैकेट में पकड़ा गया. चलिए इस एक्ट्रेस की पूरी कुंडली बताते हैं.

हाल में ही एक नामी फिल्म एक्ट्रेस का नाम बवाल में सामने आया. वो एक्ट्रेस जिन्होंने बंगाली फिल्म से करियर शुरू किया और फिर मुंबई में अपने पैर जमाए. वह हनी सिंह से लेकर उदित नारायण संग भी काम कर चुकी हैं. मगर 41 साल की उम्र में वह कुछ गलत काम की वजह से चर्चा में आई हैं. चलिए इस हीरोइन से रूबरू करवाते हैं.

ये अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि अनुष्का मोनी मोहन दास हैं. जिन्होंने बंगाली फिल्म लोफर से दर्शकों का ध्यान खींचा था. वह एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं. उन्होंने फिल्मों में अभिनय के अलावा हनी सिंह, मीका सिंह और उदित नारायण जैसे सिंगर्स के साथ भी काम किया है.

अनुष्का मोनी मोहन दास चार दिन पहले अवैध काम की वजह से चर्चा में आईं. एक्ट्रेस पर संगीन आरोप लगे कि उन्होंने कुछ हिंदी और बंगाली एक्ट्रेसेज को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करने का काम किया है. कहा गया था कि वह धनी लोगों, बिजनेसमैन और फिल्म जगत के बड़े बड़े लोगों के लिए क्लाइंट उपलब्ध करवाती थीं. मतलब कि वह बिचौलिए की तौर पर काम कर रही थीं.

अनुष्का मोनी मोहन दास पर ये भी इल्जाम लगे कि उन्होंने सेक्स रैकेट में भोली-भाली लड़कियों को फंसाया. पुलिस को जब ये सूचना मिली तो जाल बिछाकर एक्ट्रेस को रंगे हाथ पकड़ा. दो लोगों को नकली ग्राहक बनाकर भेजा और अनुष्का मोनी मोहन दास से कॉन्टैक्ट किया. उन्होंने उन्हें कश्मीर हाईवे स्थित ठाकुर मॉल में मिलने के लिए बुलाया और पैसे ऐंठने की कोशिश की. तभी पुलिस ने एक्ट्रेस को रंगे हाथ पकड़ लिया और इस रैकेट का भांडाफोड़ हुआ.

उन्होंने बंगाली फिल्मों और टेलीविजन शोज में काम करने वाली दो एक्ट्रेसेज को भी उससे छुड़ाया. उन्हें आश्रय गृह भेज दिया गया, बाद में, अनुष्का मोनी मोहन दास को गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस ने अपनी जांच जारी रखी. इसी दौरान पता चला कि एक्ट्रेस ने पहले भी कई औरतों को वेश्यावृत्ति के कीचड़ में धकेला है.

महिलाओं और हीरोइनों को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करने के आरोप में अनुष्का समेत 20 लोगों की गिरफ्तारी से मुंबई में हड़कंप मच गया है. क्या इस मामले में मून दास के पीछे कोई और मास्टरमाइंड था? या फिर कोई गिरोह था जो इस काम को अंजाम दे रहा था, पुलिस ने अपनी जाँच तेज़ कर दी है.

इस बीच, अनुष्का मोनी मोहन दास को लेकर कई बातें भी सामने आईं. ‘न्यूज 18 तमिल’ के मुताबिक, दावा किया गया कि 23 साल की उम्र में वह अपने कॉलेज के दिनों में अपने से एक साल जूनियर स्टूडेंट अविनाश पटनायक से प्यार करती थीं. 2007 में दोनों की मुलाकात न्यूईयर के मौके पर हुई. दोनों को प्यार हुआ मगर तीन महीने बाद ही अनुष्का मोनी मोहन दास ने ब्रेकअप कर लिया.

इससे नाराज अविनाश बंदूक लेकर बदला लेने के लिए सीधे एक्ट्रेस के घर पहुंच गया. हालांकि अनुष्का उस दौरान घर पर नहीं थीं. मगर अविनाश के सिर बदले का भूत सवार था. उसने वहां मौजूद मून दास की मां और चाचा को गोली मार दी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इस घटना में अनुष्का मोनी मोहन दास पर कई आरोप लगे थे. अब सालों बाद एक बार फिर अनुष्का मोनी मोहन दास विवादों में हैं और इस बार उनपर देह व्यापार से जुड़ा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

वो हसीन-मोहतरमा, जिसने जिस्म के दलदल में तार-तार की कई औरतों की जिंदगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी