खेल » वो सुपरस्टार, जिसने किया माधुरी दीक्षित और जूही चावला संग टूटकर रोमांस, Kiss करने से पहले कांप जाते थे होंठ

वो सुपरस्टार, जिसने किया माधुरी दीक्षित और जूही चावला संग टूटकर रोमांस, Kiss करने से पहले कांप जाते थे होंठ

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

वो सुपरस्टार जिन्होंने माधुरी दीक्षित और जूही चावला दोनों के साथ रोमांस किया. मगर किसिंग सीन देते हुए उनका कलेजा कांप उठता था. ऐसे में शराब की मदद से वह इंटीमेट सीन देते थे.

यूं तो माधुरी दीक्षित और जूही चावला दोनों ने ही अपने अपने करियर में खूब सक्सेस हासिल की है. इस जर्नी में तमाम सुपरस्टार्स के साथ भी इन्होंने काम किया है. बेशक वो जैकी श्रॉफ हों या ऋषि कपूर.

एक सुपरस्टार तो दोनों के साथ रोमांस करते हुए बहुत नर्वस भी हो गया था. इतना कि उन्हें पर्दे पर रोमांस करने के लिए शराब का सराहा लेना पड़ा था. ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि जैकी श्रॉफ हैं.

जैकी श्रॉफ और माधुरी ने वर्दी फिल्म में साथ काम किया था. ये एक आइकॉनिक फिल्म थी जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. इसमें सनी देओल भी दिखे थे. मगर फिल्म के कुछ सीन्स को लेकर माधुरी ने आपत्ति उठाई थी.

शुरुआत में तो सब ठीक था. मगर जब फिल्म रिलीज हुई तो माधुरी को बुरा लगा. उन्होंने वर्दी में एक कैंसर पेशंट का किरदार प्ले किया था. माधुरी का कहना था कि उनका स्क्रीन टाइम कम कर दिया गया और जैकी श्रॉफ के साथ इंटीमेट और बोल्ड सीन्स ज्यादा रखे गए.

फिल्म वर्दी में माधुरी दीक्षित के साथ काम करने को लेकर एक इंटरव्यू में जैकी श्रॉफ ने रिएक्ट भी किया था. उन्होंने कहा था कि एक्ट्रेस को किस करते हुए वह शरमा रहे थे.

जैकी श्रॉफ ने कहा था, ‘मैंने माधुरी दीक्षित के साथ वर्दी में और जूही चावला के साथ आईना फिल्म में किस सीन दिया था. मझे बहुत शर्मिंदगी भी हो रही थी. मगर मैंने ब्रांडी का शॉट्स लगाए और लेडी को किस करने में मदद मिलीं. इसके बाद तो लोग मुझे सेक्सी श्रॉफ कहने लगे. मगर सच तो ये है कि मैं किस सीन करते हुए बहुत शर्मिंदा होता हूं.’

वर्दी के बाद माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ ने साथ में राम लखन में भी काम किया था जहां लीड रोल में अनिल कपूर थे. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी.

वर्दी के बाद माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ ने साथ में राम लखन में भी काम किया था जहां लीड रोल में अनिल कपूर थे. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी.

खैर माधुरी दीक्षित के करियर का सबसे बोल्ड सीन तो विनोद खन्ना के साथ दयावान में माना जाता है. जिसके बाद एक्ट्रेस काफी नाराज हो गई थीं. कथिततौर पर कहा जाता है कि एक्टर इंटीमेट सीन करते हुए आपा खो बैठे थे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

वो सुपरस्टार, जिसने किया माधुरी दीक्षित और जूही चावला संग टूटकर रोमांस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी