Last Updated:
एक सुपरस्टार ऐसे हैं जिन्होंने 70 और 80 की उम्र में किसिंग सीन देकर एक बार नहीं बल्कि दो दो बार खलबली मचाई है. कहने को वह सालों से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं. चलिए इनकी जिदंगी से रूबरू करवाते हैं.

वो सुपरस्टार जिसने हिंदी सिनेमा में गहरी छाप छोड़ी. इतना हैंडसम कि लाखों लड़कियां मर मिटती थी. आज भी वह सुपरस्टार फिल्मों में एक्टिव है. मगर निजी जिंदगी इतनी सादगी से जी रहा है मानो कोई किसान हो. हां, सही समझे ये कोई और नहीं बल्कि धर्मेंद्र हैं जिन्होंने सुनहरा समय बिताया है.

मगर धर्मेंद्र के इतने नेम-फेम के साथ साथ कुछ विवाद ऐसे भी रहे जिनके चलते काफी विवाद भी हुआ. ये किस्सा भी सभी जानते हैं कि धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे और इसके बावजूद वह ड्रीमगर्ल के इश्क में पड़ गए थे.

धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर हैं. जो हमेशा ही लाइमलाइट से दूर रहीं. उनके चार बच्चे हुए सनी देओल, बॉबी देओल, अजिता देओल, विजेता. मगर प्रकाश कौर के सुपरस्टार पति ने शादीशुदा होते सोते हेमा मालिनी से शादी कर ली थी.

धर्मेंद्र प्रकाश कौर को भी धोखा नहीं देना चाहते थे न ही अलग करना चाहते थे. ऐसे में उन्होंने कभी पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया. हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी के बाद दो बेटियां हुईं. इस तरह धर्मेंद्र के छह बच्चे हुए.

धर्मेंद्र बेशक अब 89 साल के हो गए हो. लेकिन आज भी वह फिल्म जगत से लेकर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. वह अपने फार्महाउस पर बिल्कुल सादगी भरा जीवन जीते हैं. जहां गार्डनिंग भी करते हैं तो पशुपालन भी.

धर्मेंद्र ने करियर की शुरुआत 60 के दशक में की थी. उनकी शुरुआती फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पआई थी. मगर उनकी कड़ी मेहनत ने समय को बदला और उन्होंने बैक टू बैक सुपरहिट फिल्में दी. एक्शन से लेकर रोमांटिक तक, तमाम किरदारों को उन्होंने बखूबी निभाया.

उनकी साल 2007 में आई एक परफॉर्मेंस ने सबका ध्यान खींचा था. वह अनुराग बसु की फिल्म लाइफ इन मेट्रो में अमोल के रोल में नजर आए थे. 72 साल के धर्मेंद्र ने जब नफीसा अली संग पैशनेट किसिंग सीन दिया था.

उस वक्त ये किसिंग सीन इतना चर्चा में रहता था कि हॉट टॉपिक बन गया था. लोग धर्मेंद्र को 72 की उम्र में ऐसे बोल्ड सीन में देखकर हक्का बक्का रह गए थे. मगर साल 2023 में वह इसी तरह के सीन की वजह से एक बार फिर चर्चा में आए.

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में उन्होंने शबाना आजमी के साथ एक रोमांटिक सीन दिया था. 87 की उम्र में किसिंग सीन देखकर हर कोई चौंक गया था. कुछ ने तो आलोचना भी की थी.

धर्मेंद्र की नेटवर्थ की बात करें तो टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, वह 335 करोड़ के मालिक हैं. वह किसी खजांची से कम नहीं है. वह एक्टिंग के साथ साथ इन्वेस्ट भी करते हैं.
August 11, 2025, 14:07 IST





