साल 2007 में शाहिद कपूर और करीना कपूर की फिल्म ‘जब वी मेट’ आई थी. ये फिल्म जितनी लोकप्रिय हुई थी, उतने ही पॉपुलर इसके गाने हुए थे. इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के हर गाने उतने पॉपुलर हुए थे. शाहिद कपूर और करीना कपूर की फिल्म का सबसे ज्यादा पॉपुलर गाना मौजा ही मौजा था. शादी -ब्याह हो या फिर कोई पार्टी या क्लब वगैरह हर जगह इस गाने की धूम रहती थी, लेकिन क्या आप इस गाने का असली मतलब जानते हैं. इस गाने में कुछ ऐसे शब्द हैं जिन्हें आपने एंजॉय तो खूब किया होगा, लेकिन इसका मतलब आप आज तक नहीं जानते होंगे. मौजा ही मौजा गाने के शुरुआत का पहला पैराग्राफ या यूं कहें शुरुआत की चंद लाइन असमी हैं. ये लाइन असम की नर्सरी कविता की है जिसका मतलब है कि जब सर्दियों में धूप नहीं निकलती हैं तो सूर्यदेव को नमस्कार करके उन्हें कहते हैं कि आप आंगन में आ जाइए और पीड़े पर बैठ जाइए.
खेल
»
वो ब्लॉकबस्टर गाना, जिसे सुनते ही अपने आप ही थिरक उठते हैं कदम, लेकिन 90% नहीं जानते होंगे इसका असली मतलब
वो ब्लॉकबस्टर गाना, जिसे सुनते ही अपने आप ही थिरक उठते हैं कदम, लेकिन 90% नहीं जानते होंगे इसका असली मतलब
Facebook
Twitter
WhatsApp





