राजकुमार कोहली का जन्म 14 सितंबर 1930 को लाहौर में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है. उनके पिता भी फिल्म निर्माण से जुड़े थे, इसलिए राजकुमार का फिल्मों से जुड़ाव बचपन से ही शुरू हो गया था. पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ उन्होंने अपने पिता के साथ फिल्म निर्माण की बारीकियां सीखीं. 1963 में उन्होंने बतौर निर्माता फिल्म ‘पिंड दी कुड़ी’ से करियर की शुरुआत की. शुरुआती दौर में उन्होंने पंजाबी सिनेमा में कई हिट फिल्में दीं जैसे ‘मैं जट्टी पंजाब दी’ और ‘दुल्ला भट्टी’, जिसने उन्हें निर्माता के तौर पर स्थापित कर दिया.
बॉलीवुड में सेट किए कई ट्रेंड

बेटे अरमान कोहली के साथ राजकुमार कोहली.
साल 1973 में शुरू किया करियर
डायरेक्टर के तौर पर राजकुमार कोहली का सफर 1973 में शुरू हुआ, जब उन्होंने फिल्म ‘कहानी हम सब की’ बनाई, लेकिन असली पहचान उन्होंने 1976 में हासिल की, जब उनकी फिल्म ‘नागिन’ सिनेमाघरों में आई. इस फिल्म ने जैसे हिंदी सिनेमा की दिशा ही बदल दी. इसमें रीना रॉय, फिरोज खान, विनोद मेहरा, सुनील दत्त, संजय कुमार और जीतेंद्र जैसे कई बड़े सितारे एक साथ नजर आए.
इन फिल्मों का किया डायरेक्शन
कई सितारों को बॉलीवुड में दी नई पहचान
अपने लंबे करियर में राजकुमार कोहली ने कई सितारों को ऊंचाइयों तक पहुंचाया. रीना रॉय, अनीता राज, शक्ति कपूर, अरुणा ईरानी जैसे सितारों को उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए खास पहचान दी. उन्होंने धर्मेंद्र, जितेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, सुनील दत्त, और हेमा मालिनी जैसे सितारों के साथ कई बार काम किया. उनके निर्देशन में बनी फिल्मों ने कई रिकॉर्ड तोड़े और उन्हें बॉलीवुड में एक खास जगह दिलाई.
मशहूर एक्ट्रेस निशि से की शादी
बेटे को लेकर बनाई हर फिल्म हुई फ्लॉप
इसके बाद उन्होंने अरमान को लेकर ‘औलाद के दुश्मन’, ‘कहर’, और 2002 की फिल्म ‘जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी’ बनाई. ‘जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी’ के जरिए उन्होंने 70 के दशक की अपनी ही ब्लॉकबस्टर ‘जानी दुश्मन’ को नए सिरे से पेश करने की कोशिश की, लेकिन यह कोशिश दर्शकों को रास नहीं आई और फिल्म पिट गई.
2023 में हुआ राजकुमार कोहली का निधन
इस तरह अरमान कोहली को सुपरस्टार बनते देखने की ख्वाहिश राजकुमार कोहली की अधूरी रह गई. 24 नवंबर 2023 को 93 साल की उम्र में राजकुमार कोहली का निधन हो गया. वह सुबह नहाने के लिए बाथरूम गए थे, लेकिन बाहर नहीं आए. बेटे अरमान कोहली ने दरवाजा तोड़कर उन्हें निकाला. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने राजकुमार कोहली को मृत घोषित कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी.





