खेल » वो फीमेल फैन, हीरो के प्यार में शुरू की एक्टिंग, बन गई बॉलीवुड स्टार, आज अकेले जिंदगी गुजारने को मजबूर

वो फीमेल फैन, हीरो के प्यार में शुरू की एक्टिंग, बन गई बॉलीवुड स्टार, आज अकेले जिंदगी गुजारने को मजबूर

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Bollywood Actress Unique Life: एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘जंगली’ से की थी, लेकिन फिल्मों में एंट्री करने की वजह एक हीरो के लिए उनका बेइंतहा प्यार था, जिससे उन्होंने आगे चलकर शादी की. वे आज अंतिम पड़ाव में अकेले जिंदगी गुजार रही हैं.

saira banu, saira banu birthday, saira banu dilip kumar, saira banu love story, saira banu career, saira banu movies, saira banu life story

नई दिल्ली: एक्ट्रेस हिंदी सिनेमा की वो शख्सियत हैं जिनकी लोकप्रियता 1960 और 1970 के दशक के शुरुआत में चरम पर थी. पर्दे पर उन्हें देखने को दर्शक बेताब रहते थे. उनकी खूबसूरती ऐसी थी कि उन्हें टाइम्स की टॉप 50 खूबसूरत भारतीय महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया गया था. लेकिन, वे दिलीप कुमार के प्यार को पाने के लिए हिंदी सिनेमा में आई थीं. (फोटो साभार: IMDb)

saira banu, saira banu birthday, saira banu dilip kumar, saira banu love story, saira banu career, saira banu movies, saira banu life story

हम मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस सायरा बानो की बात कर रहे हैं, जिनका जन्म 23 अगस्त 1944 को हुआ था. उनकी मां, नसीम बानो भी एक जानी-मानी अभिनेत्री थीं. सायरा की एक्टिंग ऐसी थी कि उन्हें अपने पूरे करियर में चार बार फिल्मफेयर पुरस्कारों के लिए नॉमिनेशन मिला. सायरा ने 17 साल की उम्र में ही फिल्मी दुनिया में कदम रखा. उनकी पहली फिल्म 1961 में आई ‘जंगली’ थी, जिसमें वे शम्मी कपूर के साथ थीं.(फोटो साभार: Instagram@sairabanu)

saira banu, saira banu birthday, saira banu dilip kumar, saira banu love story, saira banu career,  saira banu movies, saira banu life story

फिल्म में उनकी सुंदरता और अदाकारी को बहुत पसंद किया गया और वे रातों-रात स्टार बन गईं. इसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्मफेयर पुरस्कार का नामांकन मिला. इसके बाद उन्होंने ‘शागिर्द’, ‘दीवाना’, ‘ब्लफ मास्टर’, ‘आई मिलन की बेला’, ‘झुक गया आसमान’, ‘पड़ोसन’, ‘विक्टोरिया नंबर 203’, ‘हेरा फेरी’ जैसी फिल्मों में काम किया. (फोटो साभार: IMDb)

saira banu, saira banu birthday, saira banu dilip kumar, saira banu love story, saira banu career, saira banu movies, saira banu life story

फिल्मों से ब्रेक लेकर सायरा ने दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार से शादी की. इसके बाद, वे फिल्मों में नहीं आई. दोनों की प्रेम कहानी भी बहुत दिलचस्प है. दिलीप कुमार, जो उस समय के सबसे बड़े सुपरस्टार थे, सायरा से 22 साल बड़े थे. शुरू में दिलीप कुमार ने इस रिश्ते को लेकर झिझक महसूस की थी, लेकिन सायरा के प्यार और समर्पण ने उन्हें शादी के लिए मना लिया. 1966 में उनकी शादी हुई.(फोटो साभार: IMDb)

saira banu, saira banu birthday, saira banu dilip kumar, saira banu love story, saira banu career, saira banu movies, saira banu life story

सायरा जब लंदन में रहती थीं, तभी से ही दिलीप कुमार को मन ही मन चाहने लगी थीं. उनके कमरे की दीवारें दिलीप कुमार की तस्वीरों से सजी रहती थीं. एक बार उनकी मां ने उन्हें एक मैगजीन भेजी जिसमें दिलीप कुमार की फिल्म ‘मधुमती’ की एक तस्वीर थी. उस तस्वीर में दिलीप कुमार एक्ट्रेस वैजयंतीमाला के बहुत करीब खड़े थे. सायरा को यह तस्वीर देखकर इतनी जलन हुई कि उन्होंने तुरंत कैंची उठाई और तस्वीर से वैजयंती माला का हिस्सा काट दिया. यह जानकारी सायरा बानो ने खुद एक इंटरव्यू में दी थी. (फोटो साभार: Instagram@sairabanu)

saira banu, saira banu birthday, saira banu dilip kumar, saira banu love story, saira banu career, saira banu movies, saira banu life story

सायरा जब दिलीप कुमार से मिलीं और यह किस्सा सुनाया, तो दोनों खूब हंसे. यह घटना दिलीप कुमार के प्रति गहरे प्यार को दर्शाती है. कहते हैं कि सायरा बानो दिलीप कुमार साहब को करीब से जानने के लिए ही फिल्मों में आई थीं. सायरा बानो के लिए दिलीप कुमार से बढ़कर दुनिया में कोई अजीज नहीं था.
(फोटो साभार: Instagram@sairabanu)

saira banu, saira banu birthday, saira banu dilip kumar, saira banu love story, saira banu career, saira banu movies, saira banu life story

दिलीप साहब भले ही इस दुनिया को छोड़कर चले गए हों, लेकिन उनके प्रति सायरा का प्यार आज भी कम नहीं हुआ है. वे अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें शेयर कर उन्हें याद करती रहती हैं.
(फोटो साभार: Instagram@sairabanu)

saira banu, saira banu birthday, saira banu dilip kumar, saira banu love story, saira banu career, saira banu movies, saira banu life story

सायरा ने अपनी एक पोस्ट में उन्हें याद करते हुए लिखा था, ‘दिलीप साहब की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती… मैं आज भी उनके साथ हूं- सोच में, मन में और जिंदगी में. इस जन्म में भी और अगले जन्म में भी, मेरी आत्मा ने उनके बिना भी उनके साथ चलना सीख लिया है.’ (फोटो साभार: IMDb)

homeentertainment

वो फीमेल फैन, हीरो के प्यार में शुरू की एक्टिंग, बन गई बॉलीवुड स्टार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी