Last Updated:
Bollywood Action Thriller Movie : ये कहानी है एक मल्टीस्टार फिल्म की जिसमें A नाम के 5 स्टार्स ने काम किया. सास और दामाद की जोड़ी भी इस फिल्म में नजर आई थी. फिल्म की क्लाइमैक्स इतना चौंकाने वाला था कि दर्शक अंदर तक हिल गए थे. विलेन का किरदार सुपरस्टार ने निभाया था. विलेन बना हीरो अकेले ही 3 सुपरस्टार्स पर भारी पड़ा था. अवॉर्ड भी उसे बेहतरीन अदाकरी के लिए मिला था. अमिताभ बच्चन का 1973 का एंग्रीमैन वाला लुक फिल्म में फिर से देखने को मिला था.

2004 में आई एक मल्टी स्टारर फिल्म की आज भी बहुत चर्चा होती है. राजकुमार संतोषी ने फिल्म को डायरेक्ट किया था. नाम था : खाकी. फिल्म के गाने और जबर्दस्त कहानी ने दर्शकों पर एक अलग ही छाप छोड़ी थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो औसत ही रही थी लेकिन इसके क्लाइमैक्स ने सबको हिलाकर रख दिया था. खासकर उस सीन ने जब अक्षय कुमार की मौत होती है. वो भी ऐश्वर्या राय के हाथों. यह ट्विस्ट फिल्म की कहानी का सबसे शॉकिंग ट्विस्ट था.

23 जनवरी 2004 को रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी, एक्शन, ड्राम रियल लाइफ से बहुत कुछ मिलता-जुलता था. फिल्म का निर्देशन राजकुमर संतोषी ने किया था. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक एक्शन फिल्में बनाई हैं, जिनमें घायल और घातक जैसी फिल्में भी शामिल हैं. फिल्म का म्यूजिक राम संपत ने दिया था. फिल्म के कुछ गाने ‘वादा रहा प्यार से प्यार का, अब हम न होंगे जुदा..’, ‘ऐसा जादू डाला रे…’ बेहद पॉप्युलर हुए थे.

खाकी फिल्म उस समय की महंगे बजट की फिल्मों में से एक थी. फिल्म का बजट था 26 करोड़ रुपये. फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 70 करोड़ के करीब कलेक्शन किया था. यह फिल्म उस समय औसत साबित हुई थी लेकिन आज यह कल्क मूवी मानी जाती है. 2004 में बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में यह फिल्म 5वें नंबर पर रही थी. पहले पायदान पर वीर-जारा रही थी. आईएमबीडी पर 7.5 की रेटिंग मिली हुई है.

फिल्म की सबसे खास बात यही थी कि अजय देवगन इस फिल्म में निगेटिव रोल में नजर आए थे. 2002 में आई दीवानगी फिल्म के यह दूसरा मौका था जब अजय देवगन निगेटिव रोल में थे. उन्हें बेस्ट विलेन का अवॉर्ड भी मिला था. आगे चलकर फिल्म ‘काल’ में भी अजय देवगन ने विल्ने की भूमिका निभाई थी.

इसे एक संयोग ही कहा जाए कि फिल्म में 5 स्टार्स के नाम A से शुरू होते हैं. अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अजय देवगन, अतुल कुलकर्णी और ऐश्वर्या राय. पुलिसकर्मियों की लाइफ, ड्यूटी के दौरान उन्हें किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इस फिल्म में बखूबी दिखाया गया है. यह बॉलीवुड की कुछ चुनिंदा फिल्मों में से एक है.

फिल्म में काजोल की मां तनूजा ने भी कैरेक्टर रोल प्ले किया था. इस तरह ही शायद यह पहली फिल्म है जब अजय देवगन और तनूजा ने एक साथ काम किया. दोनों के बीच सास-दामाद का रिश्ता है. अक्षय कुमार और तनूजा 12 साल फिर से एकसाथ फिल्म में नजर आए थे. अमिताभ तनूजा ने तो 22 साल एकसाथ काम किया था. इससे पहले दोनों खुद्दार मूवी 1982 में नजर आए थे.

फिल्म को कुल चार अवॉर्ड मिले थे. बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड राजकुमार संतोषी को, बेस्ट एक्टर का अमिताभ बच्चन को, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड अक्षय कुमार और बेस्ट विलेन का अवॉर्ड अजय देवगन को मिला था. इस फिल्म के तीन साल बाद 2007 में ऐश्वर्या राय रियल लाइफ में अमिताभ बच्चन की बहू बन गईं. उन्होंने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली.

एक और दिलचस्प तथ्य यह है कि इस फिल्म में जयप्रदा ने अमिताभ की पत्नी का रोल निभाया था. बताया जाता है कि उनका रोल और भी बड़ा था लेकिन उस समय उनके पति की तबीयत नासाज थी सो फिल्म में उनका केवल गेस्ट अपीयरेंस रखा गया. कोहराम मूवी के 5 साल दोनों ने साथ काम किया था.
August 25, 2025, 13:35 IST





