Last Updated:
सिंगिंग की दुनिया का बड़ा चेहरा है ये शख्स, जिसने एक्टिंग में हाथ आजमाने की गलती की.अपने करियर में 2 ही फिल्में की. दोनों ही फ्लॉप साबित हुई. पहली फिल्म तो डिब्बाबंद हो गई थी. 2002 में एक ऐसी फिल्म में काम किया…और पढ़ें
क्या बता सकते हैं नाम नई दिल्ली. सिंगिंग की दुनिया का बड़ा चेहरा है ये कलाकार. सिनेमा जगत बेहद पॉपुलर सिंगर हैं.आज इनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी हैं. लेकिन एक्टर बनने की गलती और 2 फ्लॉप देकर एक्टिंग से तौबा कर ली.
वो सिंगिंग की दुनिया का चमकता चेहरा कोई और नहीं सोनू निगम हैं. सोनू निगम ने जानी दुश्मन और काश आप हमारे होते जैसी फिल्मों में काम किया है. लेकिन बदकिस्मती से दोनों ही फिल्में फ्लॉप साबित हुई. इन दो फिल्मों ने उनका एक्टर बनने का सपना तोड़ दिया.

सिंगिंग से मिली पहचान
सनी देओल -मनीषा भी नहीं बचा सके करियर
साल 2002 में उन्होंने फिल्म जानी दुश्मन में काम किया था. इस फिल्म में उनके अलावा सनी देओल, अक्षय कुमार, मनीषा कोइराला, अरशद वारसी जैसे स्टार्स नजर आए थे. लेकिन इतने नामी सितारों के बाद भी फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी. सोनू ने कहा कि , ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि वो फिल्म करना मेरा गलत फैसला होगा. मुझे तो लगा था कि सनी देओल , अक्षय कुमार हैं, मनीषा कोइराला जैसे स्टार के साथ काम कौन नहीं करना चाहेगा.लेकिन मेरी किस्मत खराब थी और फिल्म फ्लॉप हो गई।
बता दें कि सोनू ने फिल्म काश आप हमारे होते का भी जिक्र करते हुए कहा कि फिल्म से जूही बब्बर (राज बब्बर की बेटी) ने डेब्यू किया था. इस फिल्म की शूटिंग के लिए बुला लिया गया और फिल्म का क्लाइमैक्स ही नहीं था.जिस फिल्म से राज बब्बर की बेटी डेब्यू कर रही है, वो बिना क्लाइमेक्स लिखे शूट पर बुला लिया.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
August 26, 2025, 15:35 IST





