Last Updated:
बिहार में चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट की समीक्षा के लिए SIR अभियान चलाया. राहुल गांधी ने आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया, जिसे आयोग ने झूठा नैरेटिव बताते हुए खारिज किया.
चुनाव आयोग ने ‘वोट चोरी’ वाले आरोप पर राहुल गांधी को जवाब दिया है. बिहार में वोटर लिस्ट संशोधन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग और सरकार पर गंभीर आरोप लगाने शुरू कर दिए थे. विपक्षी दलों के नेताओं का आरोप है कि इसके जरिये वैध मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाया जा रहा है. संसद से लेकर सड़क तक इसका विरोध किया जा रहा है. अब तो सुप्रीम कोर्ट में भी इसकी कानूनी लड़ाई शुरू हो चुकी है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चुनाव आयोग पर लगातार ‘वोट चोरी’ का आरोप लगा रहे हैं. अब चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता के आरोपों का जवाब दिया है. चुनाव आयोग ने राहुल गांधी की ओर से इस्तेमाल किए जा रहे शब्दों पर कड़ी आपत्ति भी जताई है.
राहुल गांधी को मिला जवाब
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
बिहार की मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) भारत के चुनाव आयोग के चुनावों पर अधिकार और आम नागरिक के मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और मतदान करने के अधिकार के बीच एक संघर्ष है. सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (13 अगस्त 2025) को यह टिप्पणी की थी. जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के सदस्य जस्टिस जॉयमाल्या बागची (जो एसआईआर के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई कर रहे थे) ने कहा कि चुनावी राज्य बिहार अनुच्छेद 324 (जो चुनाव आयोग (ईसी) को चुनावों को नियंत्रित करने का अधिकार देता है) और संविधान के अनुच्छेद 326 में निहित वयस्क मताधिकार (Adult Franchise) के संवैधानिक अधिकार के बीच संघर्ष में है.

बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु… और पढ़ें
New Delhi,Delhi
August 14, 2025, 11:20 IST





